- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Gandhi National Park Leopard Poaching Case 6 Arrested Mumbai
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai Wildlife Trafficking Case: मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में तेंदुओं के शिकार और उनकी खाल व अंगों की तस्करी के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

Leopard Poaching (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sanjay Gandhi National Park Leopard Poaching: बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में तेंदुओं का शिकार करने वाले 6 शिकारियों को पकड़ा गया है। वन विभाग के टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में 6 लोगों गिरफ्तार किया है। उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई है। बताया गया कि पकड़े गए लोग वन जीवों का शिकार कर उनकी खाल व अन्य अंग बेचते थे।
नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार 3 तेंदुओं का शिकार 5 से 6 महीने पहले किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल वामन वार्था, मयूर प्रमोद म्हात्रे, अनिल सीताराम धाड़े, हर्षदचंद्र जाधव, दिनेश पगेरा और संतोष गोविंद घोषे है।
3 तेंदुओं की शिकार
उनके पास से तेंदुए की हड्डियां, तार की रस्सी और दूसरा सामान जब्त किया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्हें तेंदुए का शव मिला था और उन्होंने उसके दांत और दूसरे अंग निकाल लिए थे। पता चला है कि संजय गांधी नेशनल पार्क के चेना वेस्ट और काशी गांव इलाके में ये शिकार किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Jalna में कांग्रेस की पकड़ ढीली, दल-बदल से कमजोर होता संगठन; भाजपा को फायदा
Pune के सुरकुंडी में जल योजना फेल? सड़कें खराब और पानी का संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
नवी मुंबई: सिडको का लैंड माफिया पर बड़ा प्रहार, कामोठे और खारघर में 6600 वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
Pune में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, अक्षय ऊर्जा हब का प्लान; सोलर-आधारित EV चार्जिंग की योजना
ये भी पढ़े: अश्लील साइटों पर 50 रुपए में मिल रहा था अशोक खरात का वीडियो, SIT ने लिया बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार
जबकि घोड़बंदर इलाके में एक जगह हड्डी, कुछ बाल मिले थे और वे एक तेंदुए के थे। वन विभाग की टीम इसकी जांच कर रही थी। दहानू वन विभाग के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भटाने और उनकी टीम ने खरीदार बनकर दो आरोपियों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पार्क में अतिक्रमण व शिकार
मुख्य आरोपी हर्षदचंद्र जाधव, दिनेश पगेरा और संतोष गोविंद घोषे हैं, जो आदिवासी समुदाय से हैं। वे नेशनल पार्क के माशाचा पाड़ा में अतिक्रमण कर रह रहे थे। साथ ही, आरोपी हर्षद चंदर जाधव और संतोष गोविंद घोषे ने खेती और जंगल के अधिकार के लिए अतिक्रमण एक्ट के तहत दावा किया है। वे डाइस सेट या दूसरे पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करके सूअरों व अन्य जीवों का भी शिकार करते थे।
Sanjay gandhi national park leopard poaching case 6 arrested mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jalna में कांग्रेस की पकड़ ढीली, दल-बदल से कमजोर होता संगठन; भाजपा को फायदा
Apr 09, 2026 | 02:16 PMसायली सुर्वे का यू-टर्न, पति की गिरफ्तारी के बाद वापस लिया केस अपहरण की खबरों को बताया झूठा
Apr 09, 2026 | 02:12 PMPune के सुरकुंडी में जल योजना फेल? सड़कें खराब और पानी का संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
Apr 09, 2026 | 02:00 PMनवी मुंबई: सिडको का लैंड माफिया पर बड़ा प्रहार, कामोठे और खारघर में 6600 वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
Apr 09, 2026 | 01:56 PMहार के बाद टूट चुके थे David Miller, अक्षर पटेल ने आकर जो किया उसने जीता सबका दिल; देखें VIDEO
Apr 09, 2026 | 01:55 PMबंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
Apr 09, 2026 | 01:51 PMPune में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, अक्षय ऊर्जा हब का प्लान; सोलर-आधारित EV चार्जिंग की योजना
Apr 09, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM










