-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ashok Kharat Obscene Video Leak Sit Cyber Action 6 Arrested 2026
अश्लील साइटों पर 50 रुपए में मिल रहा था अशोक खरात का वीडियो, SIT ने लिया बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार
- Written By: अनिल सिंह
Ashok Kharat Case Update: 50 रुपए में बिक रहे थे आपत्तिजनक वीडियो। SIT ने लिया बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार। वीडियो शेयर करने वालों को पुलिस की जेल की चेतावनी।

Ashok Kharat Video Leak SIT Action (डिजाइन फोटो)
Ashok Kharat Video Leak SIT Action: खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात के मामले में एक और शर्मनाक और विचलित करने वाला खुलासा हुआ है। एसआईटी (SIT) की जांच में पता चला है कि खरात की शिकार हुई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो विभिन्न अश्लील वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महज 15 से 50 रुपये में बेचे जा रहे थे। इस गंभीर साइबर अपराध का संज्ञान लेते हुए एसआईटी की साइबर टीम ने विभिन्न वेबसाइटों से अश्लील लिंक्स को हटा दिया है और इस घिनौने कृत्य में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सातपुते ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और कई पोर्न साइटों पर लगभग 15 से 17 आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए गए थे। कुछ साइटों ने इन वीडियो तक पहुंच देने के लिए बाकायदा शुल्क (Subscription Fee) लेना शुरू कर दिया था, जो बेहद चिंताजनक है।
पीड़ितों की मानसिक स्थिति गंभीर
अशोक खरात की शिकार हुई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो के सार्वजनिक होने से पीड़ित महिलाओं की पहचान उजागर होने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे वे गहरे मानसिक आघात (Trauma) से गुजर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 8 से 9 महिलाएं इस घटना के बाद से गंभीर अवसाद में हैं और मनोचिकित्सकों से इलाज करा रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो वायरल करने से न केवल जांच प्रभावित होती है, बल्कि यह पीड़ितों की गरिमा का भी हनन है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Crime: तीन साल का प्यार, बिजनेस में नाकामी और दर्दनाक अंत; साहिल ने वैष्णवी को मारकर की खुदकुशी
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: 12 से 15 डिब्बों की हुईं 10 लोकल ट्रेनें; भविष्य में कसारा रूट का भी होगा कायाकल्प
नासिक का बदलेगा स्वरूप: महासभा के फैसलों पर तुरंत एक्शन; महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने दिए कड़े निर्देश
ये भी पढ़ें- बारामती उपचुनाव में डबल हुई सुनेत्रा की चुनौती, 2024 में 23 थे अब मैदान में 53 उम्मीदवार
SIT की साइबर स्ट्राइक: 400 अकाउंट्स बंद
साइबर विभाग इस मामले में युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। तेजस्वी सातपुते ने जानकारी दी कि:
- एसआईटी की 24 सदस्यीय टीम में से 4 विशेषज्ञों का विशेष साइबर दस्ता लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है।
- अब तक 4,650 आपत्तिजनक लिंक डिलीट किए जा चुके हैं।
- वीडियो वायरल करने वाले 400 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
- गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।
पुलिस की सख्त चेतावनी: शेयर किया तो होगी जेल
नासिक साइबर पुलिस ने जनता और सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति अशोक खरात से संबंधित किसी भी महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शेयर या फॉरवर्ड करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। डेटा की गोपनीयता बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अनधिकृत प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Ashok kharat obscene video leak sit cyber action 6 arrested 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता
Jul 20, 2026 | 09:32 PMछत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
Jul 20, 2026 | 09:32 PMदिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र! 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, देखें झड़प का VIDEO
Jul 20, 2026 | 09:29 PMधर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
Jul 20, 2026 | 09:20 PMकुर्सी संभालते ही एक्शन में आए एंडी बर्नहैम, नेताओं को लेकर दिया सख्त बयान, बोले- बेहतर की उम्मीद- VIDEO
Jul 20, 2026 | 09:19 PMई-कचरे की राजधानी बनती मुंबई! प्रबंधन के लिए BMC लाएगी नीति, पार्षद तेजिंदरसिंह के प्रस्ताव को मंजूरी
Jul 20, 2026 | 09:02 PMसागर: उल्दान बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों का धरना, मुआवजा और पुनर्वास की मांग
Jul 20, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM













