- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Gaikwad Claims Bjp Government Is In Financial Trouble Bjp Mla Not Received Funds From 10 Months
‘घूंसामार’ गायकवाड बोले- BJP सरकार संकट में…10 महीने से नहीं मिला विधायकों को फंड
Maharashtra News: शिंदे विधायक संजय गायकवाड ने महायुति सरकार पर आरोप लगाया है कि लाडली योजना के चलते BJP की हालत खस्ता हो गई है। इनके पास विधायकों को फंड देने तक का पैसा नहीं है।
- Written By: सोनाली चावरे

शिंदे विधायक संजय गायकवाड़
Maharashtra Politics: बीजेपी नीत महायुति की सरकार की विधानसभा चुनाव 2024 में वापसी करानेवाली ‘मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिण’ (लाडली बहन) योजना के कारण सरकार के खस्ताहाल होने के दावे अब तक कई लोग कर चुके हैं। लेकिन अब इस बारे में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के ‘घूंसामार’ विधायक संजय गायकवाड ने जो बयान दिया है, उसके महायुति सरकार के संकट में होने के ही संकेत मिल रहे हैं।
गायकवाड ने कहा है कि कुछ लोकप्रिय योजनाओं के कारण राज्य सरकार को इन दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 10 महीनों में सरकार ने किसी भी विधायक को कोई फंड नहीं दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जल्द ही हमारी स्थिति सुधर जाएगी और राज्य की स्थिति भी सामान्य हो जाएगी।
संजय गायकवाड का विवादो से पुराना रिश्ता
विधायक संजय गायकवाड का विवादों से पुराना नाता रहा है। गायकवाड़ ने कुछ दिन पहले राज्य में पुलिस बल की कार्यकुशलता पर सवाल उठाया था। उनके इस बयान के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने विधायकों को सोच-समझकर बोलने की नसीहत भी दी थी। इसी तरह विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान गायकवाड ने विधायक निवास के कैंटीन कर्मचारी को पीट दिया था। इतना ही नहीं, विधायकों के फंड वाले विवाद से पहले गायकवाड ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर भी विवादित बयान दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम, होटल में चल रही थी हथियारों की डील, 5 आरोपी गिरफ्तार; बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन?
‘सदन ने दोबारा आएगा महिला आरक्षण बिल’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा, शाइना एनसी ने विपक्ष पर साधा निशाना
नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
नागपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पॉक्सो केस में आरोपी बरी, सबूतों की कमी पड़ी भारी; 20 साल की सजा पलटी
यह भी पढ़ें- फिर बिगड़े शिंदे के विधायक के बोल, गायकवाड़ बोले- आपने 2 हजार में बेचा अपना वोट
मैं ओरिजनल हूं
उद्धव के नेतृत्व में सोमवार को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने महायुति सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी एवं विवादित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनाक्रोश आंदोलन किया था। इस दौरान यूबीटी कार्यकर्ताओं ने महायुति सरकार के कथित भ्रष्ट मंत्रियों एवं विवादित नेताओं की तरह हुलिया बनाकर तथा पोशाक धारण करके प्रदर्शन में आए थे।
UBT कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी नकल के सवाल पर गायकवाड ने कहा था कि मेरी नकल कोई नहीं कर सकता है। मैं ओरिजनल हूं, यूबीटी के बाप भी मेरी नकल नहीं कर सकते हैं। लेकिन जब विपक्ष आक्रामक हुआ तो गायकवाड ने यू-टर्न ले लिया। उन्होंने मीडिया पर बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं कहा था। बालासाहेब को हमारे लिए भगवान हैं।
शिंदे की पार्टी के मंत्री ने खारिज किया दावा
विधायक संजय गायकवाड के दावे को उन्हीं की पार्टी के नेता एवं महायुति सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सिरे से खारिज कर दिया। गायकवाड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सरनाईक ने कहा है कि सभी विधायकों को नियमित रूप से धन दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि आप मुझसे मेरे विभाग के बारे में पूछें तो एसटी डिपो, एसटी स्टैंड या कुछ अन्य चीजों के लिए धन की व्यवस्था की जा रही है। इसलिए, मुझे धन की कोई कमी नजर नहीं आई है।
Sanjay gaikwad claims bjp government is in financial trouble bjp mla not received funds from 10 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में 44°C की गर्मी के बीच पानी संकट गहराया, नगर निगम पर निकला महिलाओं का घागर मोर्चा
Apr 20, 2026 | 03:22 PMVarun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
Apr 20, 2026 | 03:22 PMBJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, कांग्रेस पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान
Apr 20, 2026 | 03:20 PMमुंबई में बड़ी साजिश नाकाम, होटल में चल रही थी हथियारों की डील, 5 आरोपी गिरफ्तार; बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन?
Apr 20, 2026 | 03:17 PMजापान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी, 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें
Apr 20, 2026 | 03:15 PMमुंबई में लेंसकार्ट की शॉप पर बवाल, मुस्लिम BJP नेता दुकान में घुसकर हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक- वीडियो
Apr 20, 2026 | 03:12 PMTulsi Plant: तुलसी का आपकी किस्मत से क्या है कनेक्शन? जानिए कैसे मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा
Apr 20, 2026 | 03:12 PMवीडियो गैलरी

सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM













