Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने

Varun Chakravarthy: वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर बन गए हैं। वहीं सबसे तेज यह मुकाम अर्शदीप सिंह ने हासिल किया है।
200 wickets for Varun Chakaravarthy in T20s
वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varun Chakravarthy Create History: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की। यह कोलकाता की इस सीजन की पहली जीत है। इस जीत के साथ टीम के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वरुण चक्रवर्ती ने टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए।

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में विकेट निकाला। उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रमनदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के साथ चक्रवर्ती टी20 क्रिकेट में 200 टी20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए। इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 20वें गेंदबाज बन गए हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 में 200 विकेट सिर्फ 155 पारियों में लेकर इतिहास रच दिया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम था। कुलदीप यादव ने 160 पारियों में 200 विकेट पूरे किए थे। उनके बाद जयदेव उनादकट (162 पारियां) और मोहम्मद शमी (165 पारियां) इस मुकाम तक पहुंचे। अर्शदीप सिंह एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने कुल मिलाकर सबसे तेजी से (151 पारियां) यह उपलब्धि हासिल की, लेकिन स्पिनर्स की श्रेणी में चक्रवर्ती सबसे ऊपर हैं।

वरुण चक्रवर्ती का आईपीएल करियर

अपने आईपीएल करियर में चक्रवर्ती ने 89 मुकाबलों में 24.17 की औसत और 7.65 की इकॉनमी रेट से कुल 105 विकेट लिए हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने पांच मुकाबलों में 30.60 की औसत से पांच विकेट चटकाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, उन्होंने 45 मैचों में 16.61 की औसत और 7.55 की इकॉनमी रेट से 73 विकेट लिए, जिसमें भारत के लिए दो बार 'फाइव विकेट हॉल' शामिल हैं।

इडेन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 14 रन देकर 3 विकेट निकाले। सूर्यवंशी के अलावा, उन्होंने ध्रुव जुरेल और रियान पराग को अपना शिकार बनाते हुए आरआर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी।

रिंकू और अनुकूल की साझेदारी से कोलकाता को मिली पहली जीत

चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी मैच का रुख तय करने में निर्णायक साबित हुई। राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इसके जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। केकेआर ने 85 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) की जोड़ी ने 37 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com