Tulsi Plant: तुलसी का आपकी किस्मत से क्या है कनेक्शन? जानिए कैसे मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Tulsi Plant Vastu Tips: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है और इसे माता लक्ष्मी का रूप भी कहा जाता है। मान्यता है कि घर में तुलसी रखने और नियमित पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन बढ़ती
Tulsi Plant Benefits For Luck
तुलसी के पौधे ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tulsi Plant Benefits For Luck: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय एवं पवित्र बताया गया है। कहते हैं, जो व्यक्ति तुलसी के पौधे की विधि-विधान पूजा करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

लेकिन अब सवाल ये आता है कि क्या रोजाना तुलसी की जड़ में दूध चढ़ाना चाहिए या इसके लिए कोई विशेष दिन है? तो आपको बता दें कि गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी साबित होता है।

Tulsi Plant तुलसी में दूध चढ़ाने के नियम क्या हैं?

  • ऐसी भी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
  • तुलसी पर दूध कब और कैसे चढ़ाएं?
  • तुलसी में दूध चढ़ाने के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है।
  • इस दिन सुबह स्नान के बाद एक पात्र में जल लें और उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें।
  • फिर इसे तुलसी की जड़ में अर्पित करें। दूध अर्पित करते समय 'महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि जरा
  • मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते।' इस मंत्र का जाप करें।
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को खासतौर से तुलसी पर दूध जरूर चढ़ाना चाहिए।

तुलसी पर दूध चढ़ाने के फायदे

जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है उनके लिए ये उपाय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

घर में अशांति का माहौल रहता है तो गुरुवार के दिन तुलसी पर दूध अर्पित करने से आपको लाभ मिलेगा।

मान्यतानुसार रविवार, एकादशी पर और ग्रहण वाले दिन तुलसी पर जल या दूध कुछ भी नहीं चढ़ाना चाहिए।

इस बात का ध्यान रखें कि दूध उबला हुआ नहीं होना चाहिए।

साथ ही दूध को जल में मिलाकर ही डालना है। सीधे पेड़ में दूध डालने से पेड़ खराब हो सकता है। इसलिए जल में कुछ ही बूंदे दूध की मिलानी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com