- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- Ncp Mla Idris Nayakwadi Slams Nitesh Rane Over Madarsa Remark
राणे को अब कोई सिरीयसली नहीं लेता; आखिर भाजपा के फायरब्रांड नेता पर क्यों भड़के इदरीस नायकवाडी?
- Written By: गोरक्ष पोफली
Nitesh Rane Vs Idris Nayakwadi: नितेश राणे के बयानों से महायुति में खींचतान। राकांपा विधायक इदरीस नायकवडी ने राणे को मनोरंजन का साधन बताया। जानें क्या है बकरीद और मदरसों को लेकर शुरू हुआ पूरा विवाद।

नितेश राणे व इदरीस नायकवाडी (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Idris Nayakwadi Slams Nitesh Rane: नितेश राणे के बयानों के कारण न केवल विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है, बल्कि सत्ताधारी महायुति के घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) ने भी उनकी कड़ी आलोचना की है। राकांपा विधायक इदरीस नायकवडी ने राणे पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता और उन्हें केवल मनोरंजन के साधन के रूप में देखा जाता है। नायकवडी ने राणे के व्यवहार को बचकाना करार दिया और आरोप लगाया कि वे समाज में दरार पैदा करके खुद को हीरो के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुस्लिम समुदाय को राणे से धार्मिक मार्गदर्शन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
सांगली के मिरज में बोलते हुए इदरीस नायकवडी ने एक महत्वपूर्ण मांग दोहराई कि मुस्लिम समुदाय की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया। अब इदरीस नायकवाडी का यह बयान सच में उनके विचार है या काई राजनीतिक स्टंट यह पता लगाना काफ़ी कठीन है।
नितेश राणे ने क्या कहां था?
भाजपा नेता नितेश राणे ने एक जनसभा में हिंदू और मुस्लिम त्योहारों के प्रति प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टिकोण की तुलना करते हुए तीखा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जहाँ होली पर पानी बचाने और दिवाली पर प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने की सलाह दी जाती है, वहीं बकरीद के समय पर्यावरण की रक्षा के लिए वर्चुअल बकरा काटने की बात कोई नहीं करता।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त
156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
36 हजार करोड़ की कर्जमाफी से सरकार ने निभाया वादा, अमरावती में बोले चंद्रशेखर बावनकुले
बेटे की अंतर-जातीय शादी पर पूरे परिवार का बहिष्कार; जानिए ठाणे के सोहनलाल जैन मामले का पूरा सच
इसके साथ ही, उन्होंने राज्य के मदरसों पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया और मांग की कि अवैध मदरसों पर तुरंत बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। राणे ने यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के आगे नहीं झुकेगी और यदि त्योहारों की आड़ में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी या कानून हाथ में लेने की कोशिश की गई, तो प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें: नासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज
प्रशासनिक निर्देश और कानून-व्यवस्था
बकरी ईद के मद्देनजर, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि राज्य में गोवंश हत्या बंदी कानून का कोई उल्लंघन न हो और साथ ही गौरक्षकों पर कोई हमला न हो, इसकी पूरी सावधानी बरती जाए। संक्षेप में, यह मामला नितेश राणे के बयानों से शुरू होकर अब धार्मिक संवेदनशीलता, राष्ट्रीय पशु की मांग और कानून-व्यवस्था के कड़े पालन तक पहुँच गया है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और अधिक गर्माने की संभावना है।
Ncp mla idris nayakwadi slams nitesh rane over madarsa remark
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Gochar 2026 : आज से सूर्य का महागोचर शुरू, वृश्चिक समेत इन 4 राशि को रहना होगा सावधान
Jun 08, 2026 | 07:32 PM2 साल की देरी होने पर HAL पर गिरेगी गाज! तेजस Mk1A की डिलीवरी को लेकर रक्षा मंत्रालय लेगा एक्शन,
Jun 08, 2026 | 07:22 PMओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
Jun 08, 2026 | 07:19 PM10 रुपये की फ्रूटी काटते ही निकली काले रंग की अज्ञात चीज! वायरल वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jun 08, 2026 | 07:17 PMभंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त
Jun 08, 2026 | 07:12 PMGold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
Jun 08, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM












