- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- Maharashtra Politics Chandrakant Patil Gave Offer To Mp Vishal Patil To Join Bjp
Maharashtra Politics: पटोले के बाद पाटिल की गुगली, बीजेपी ने अपनाया कांग्रेस का पैंतरा, इस बड़े नाम को दिया ऑफर
महाराष्ट्र में हाल ही में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने गुगली डालते हुए एनसीपी अजित पवार के ऑफर के बारे में बात की थी। अब यहीं पैंतरा भाजपा ने अपना लिया है और इस बड़े नाम को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दे दिया है।
- Written By: प्रिया जैस

चंद्रकांत पाटिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत मिलने के बाद भी राज्य की राजनीति में दूसरे दलों नेताओं, सांसदों, विधायकों को तोड़ने का प्रयास थम नहीं रहा है। होली की शुभकामना देने के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार के दो उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार को कांग्रेस के साथ आने पर सीएम बनाने की गुगली डाली थी।
अब ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री व सांगली जिले के पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया है। पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दे दिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मंत्री पाटिल के ऑफर पर सांसद पाटिल ने भी कहा है कि भविष्य में क्या होगा, कुछ कह नहीं सकते हैं। इसलिए ऑफर के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि विशाल पाटिल बीजेपी के साथ जाएंगे।
बीजेपी की बढ़ेंगी ताकत
एक पत्रकार परिषद के दौरान मंत्री पाटिल ने कहा कि राजनीति वर्तमान को देखकर की जाती है। उन्होंने सांसद पाटिल को याद दिलाया कि उनके पास अभी भी 4 साल और दो महीने शेष बचे हैं। ऐसे में यदि वे बीजेपी के साथ आते हैं तो एक सांसद और बढ़ने से लोकसभा में बीजेपी की ताकत बढ़ जाएगी। लेकिन इसका लाभ विशाल पाटिल को भी मिलेगा। उनके निर्वाचन क्षेत्र सांगली में विकासकार्यों को गति मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
पीएमसी में भाजपा की पकड़ मजबूत, सभी विषय समितियों पर कब्जा तय; 27 फरवरी को औपचारिक घोषणा
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, क्या ‘मास्टरमाइंड’ हैं चिब?
पुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज
महाराष्ट्र बीजेपी में बड़ा फेरबदल: चित्रा वाघ बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, रवींद्र चव्हाण ने जारी की टीम की लिस्ट
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मेरे अच्छे काम का प्रमाण
इस मामले में सांसद विशाल पाटिल ने बाद में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं जिस तरह से लोक सभा में लोगों की समस्या उठाता हूं, वह चंद्रकांत पाटिल को पसंद आया होगा। इसलिए उन्होंने मुझे ऑफर दिया है और यदि मुझे लगातार ऑफर मिलेगा तो मैं समझूंगा कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। लेकिन बीजेपी में जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मैं कानूनी तौर पर ही किसी पार्टी में नहीं जा सकता हूं। मेरा सिर्फ एक ही मकसद है, सांगली का विकास।
Maharashtra politics chandrakant patil gave offer to mp vishal patil to join bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वकालत में AI का बढ़ता इस्तेमाल: वरदान या श्राप? दिग्गजों ने बताया नए वकीलों की सफलता का असली ‘कोर्ट मंत्रा’
Feb 24, 2026 | 12:20 PMPM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह
Feb 24, 2026 | 12:09 PMसांसदों की उपेक्षा पर फूटा रक्षा खडसे का गुस्सा, जलगांव DPC बैठक में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर दी बड़ी चेतावनी
Feb 24, 2026 | 12:08 PMचेहरे को दूध जैसा सफेद और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, सिर्फ 1 हफ्ते में नजर आने लगेगा फर्क!
Feb 24, 2026 | 12:07 PMकलेक्ट्रेट पर कुर्की की कार्रवाई टली, 21.09 लाख भुगतान का लिखित आश्वासन; 10 मार्च तक का दिया समय
Feb 24, 2026 | 12:04 PMलखनऊ-कानपुर हाईवे पर ‘नागिन डांस’ पड़ा भारी, वायरल रील के बाद FIR दर्ज
Feb 24, 2026 | 12:02 PMमरीज की जान बचानी है? ऐसे हालात में भारत में Air Ambulance कैसे बुक करें, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
Feb 24, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














