- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sambhajinagar Women Newborn Hospital Fund Approved Gr Delay 2026
मंजूरी मिली, पर काम रुका: छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल परियोजना पर सवाल, जीआर का इंतजार
Sambhajinagar Newborn Hospital Project: छत्रपति संभाजीनगर में 200 बेड महिला व नवजात अस्पताल को निधि मंजूरी, लेकिन जीआर जारी न होने से काम अटका, जल्द प्रोजेक्ट गति पकड़ने की उम्मीद।
- Written By: अंकिता पटेल

Sambhajinagar Healthcare Infrastructure( Source: Social Media )
Sambhajinagar Healthcare Infrastructure: छत्रपति संभाजीनगर 200 बेड के महिला एवं नवजात शिशु अस्पताल के शेष महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक निधि को उच्चाधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है।
इस संबंध में सरकारी आदेश (जीआर) अभी तक जारी नहीं हुआ है, जिससे काम शुरू होने में देरी हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक महीने में जीआर जारी होकर यह मामला आगे बढ़ सकता है।
काफी बाधाओं को पार करते हुए डेयरी परिसर में महिला अस्पताल की इमारत तैयार हो चुकी है। भवन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, पार्किंग, एसटीपी प्लांट जैसे विस्तार कार्य अभी बाकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
इन कार्यों के पूरा होने के बाद ही अस्पताल शुरू हो सकेगा। इन शेष कार्यों के लिए प्रस्ताव करीब डेढ़ साल पहले सरकार को भेजा गया था, लेकिन निधि की मंजूरी न मिलने के कारण अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिसंबर में अस्पताल का दौरा कर जल्द निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी फंड जारी नहीं हुआ है।
स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ. कांचन वानरे के अनुसार, प्रस्ताव को उच्चाधिकार समिति की मंजूरी मिल चुकी है और संबंधित सरकारी आदेश एक महीने के भीतर जारी होने की संभावना है, जिससे परियोजना को गति मिलेगी।
इस अस्पताल में 200 बेड के महिला वार्ड व 200 बेड के नवजात शिशु कक्ष सहित कुल 400 बेड की सुविधा होगी। इसके संचालन के लिए 300 से अधिक डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। स्टाफ के प्रस्ताव को भी उच्चाधिकार समिति की मंजूरी मिल चुकी है और काम पूर्ण होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-बिना परमिट चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी पर कार्रवाई तेज, छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ी आरटीओ कि सख्ती
73 करोड़ फंड से पूरा होगा काम
डॉ. कांचन वानेरे ने बताया कि अस्पताल के शेष कार्यों के लिए 73 करोड़ रुपये के फंड का प्रस्ताव है, जो एक महीने में मंजूर होने की उम्मीद है। इसके बाद काम तेजी से पूरा कर अस्पताल जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, आवश्यक स्टाफ भी समय पर उपलब्ध होने की संभावना है।
Sambhajinagar women newborn hospital fund approved gr delay 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











