- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sambhajinagar Devlai Dp Road Marking Controversy
डीपी सड़क विवाद: पैठण रोड-देवलाई डीपी सड़क पर 36 मीटर मार्किंग का विरोध, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Sambhajinagar DP Road Marking: देवलाई डीपी रोड पर 18 मीटर मंजूरी के बावजूद 36 मीटर मार्किंग का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने मनपा से कार्रवाई रोकने की मांग की है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Land Acquisition Issue: छत्रपति संभाजीनगर पैठण रोड से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए देवलाई तक प्रस्तावित डीपी सड़क के मार्किंग कार्य तथा कांचनवाड़ी कश्मीरनगर क्षेत्र में घरों पर की जा रही कथित अवैध कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग नागरिकों ने मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत से मिलकर एक ज्ञापन देकर की है।
इस संबंध में मंगलवार को लिखित ज्ञापन सौंपा गया, नागरिकों का कहना है कि पैठण रोड से देवलाई तक की डीपी सड़क महानगरपालिका के स्वीकृत प्रारूप आराखड़े के अनुसार 18 मीटर चौड़ी मंजूर है।
कश्मीरनगर और कांचनवाड़ी क्षेत्र के नागरिकों ने 18 मीटर सीमा तक आने वाले सभी अतिक्रमण स्वयं हटाकर सड़क को प्रारूप योजना के अनुसार खाली कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस सड़क के संबंध में दूसरी बार आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। आपत्तियों पर सुनवाई भी की गई। हालांकि अब तक अंतिम रिपोर्ट घोषित नहीं की गई है।
इसके बावजूद महानगरपालिका अधिकारी 36 मीटर चौड़ाई की मार्किंग करने पर जोर दे रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि 18 मीटर स्वीकृत सड़क के बावजूद 36 मीटर की मार्किंग के लिए दबाव बनाया जा रहा है और नोटिस जारी करने की धमकी दी जा रही है।
मनपा प्रशासन से उचित निर्णय लेने की मांग
नगररचना विभाग द्वारा ईपी योजना को अभी अंतिम मजूरी नहीं दी गई है। यदि अंतिम मंजूरी में 36 मीटर चौड़ाई स्वीकृत होती है तो नागरिकों को कोई आपति नहीं होगी।
लेकिन वर्तमान स्वीकृत प्रारूप के अनुसार 18 मीटर से अधिक की मार्किंग को अवैध बताया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि 36 मीटर की मार्किंग से कश्मीरनगर और कांचनवाड़ी के अनेक घर प्रभावित हो रहे हैं, नागरिकों ने आरोप लगाया कि विधि विश्वविद्यालय के नाम पर सड़क की चौड़ाई अवैध रूप से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर महावितरण की अपील: अफवाहों से दूर रहें, स्मार्ट मीटर अपनाएं; दिन में 1 रुपये तक की छूट
इससे उनके वैधानिक अधिकारों पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। कश्मीरनगर कांचनवाड़ी के नागरिकों की ओर से यह ज्ञापन नगरसेविका अनिता घोडेले, सिद्धांत सिरसाट, स्वेता त्रिवेदी, तथा पूर्व महापौर नंदकुमार घोडेले ने मंगलवार को महानगरपालिका आयुक्त जी. श्रीकांत को सौंपा, नागरिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय लेने की मांग की है।
Sambhajinagar devlai dp road marking controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











