- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ram Shinde Became The Chairman Of Maharashtra Legislative Council
राम शिंदे बने महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति, निर्विरोध निर्वाचन में विपक्ष ने भी दिया समर्थन
- Written By: विजय कुमार तिवारी
विधान परिषद सभापति पद पर अब राम शिंदे निर्विरोध सभापति चुन लिए गए हैं। विपक्ष की ओर से सभापति पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। विपक्ष ने उनका मान रखते हुए मुझे समर्थन दिया था।

विधान परिषद सभापति के लिए नामांकन करते राम शिंदे, साथ में समर्थक
नागपुर : करीब ढाई वर्ष से विधान परिषद सभापति का पद खाली था, लेकिन अब राम शिंदे निर्विरोध सभापति चुन लिए गए हैं। विपक्ष की ओर से सभापति पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। राज्यपाल ने सभापति के चुनाव के लिए संदेश दिया था। इसी के बाद विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। इसको लेकर सबसे पहले महायुति की ओर से राम शिंदे के नाम नामांकन दाखिल किया गया।
इस दौरान सीएम देवेन्द्र फडणवीस, दोनों डीसीएम एकनाथ शिंदे व अजीत पवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक नामांकन दाखिल करने का अंतिम समय था। तब तक कोई दूसरा नामांकन नहीं आया। इसके चलते 19 दिसंबर को शिंदे की नियुक्ति औपचारिकता भर रह गई है।
सभी का जताया आभार
राम शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व दूसरे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। सभी से निर्विरोध चुनाव की इच्छा व्यक्त की थी। विपक्ष ने उनका मान रखते हुए मुझे समर्थन दिया। इसके लिए महायुति व विपक्ष का आभार मानता हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति में चर्चा महत्वपूर्ण होती है। मेरी पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है। मैं सदन में दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
पुणे शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 9 पुलिस अफसर सस्पेंड! CM फडणवीस ने दिए CID जांच के आदेश
CM फडणवीस ने किया मुंबई टेक वीक 2026 का शुभारंभ, 10,000 करोड़ का होगा निवेश, मिलेगी 1.5 लाख नौकरियां
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको बता दें कि विधान परिषद को लगभग ढाई वर्ष बाद सभापति मिला है। विधान परिषद उपसभापति नीलम गोर्हे ने सभापति चुनाव के संदर्भ में राज्यपाल का संदेश सभागृह में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि 7 जुलाई, 2022 से सभापति का पद रिक्त है। अब इसके लिए 19 दिसंबर को चुनाव होने की तारीख तय की गयी थी। विधान परिषद अध्यक्ष रामराजे नाईक निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से विधान परिषद को सभापति नहीं मिला है और उपसभापति ही जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
Ram shinde became the chairman of maharashtra legislative council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














