- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raj Thackeray Acquitted In 2008 Railway Exam Attack Case
ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त
Raj Thackeray Acquitted in 2008 Railway Exam: ठाणे की अदालत ने 2008 रेलवे भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों पर हमले के मामले में मनसे प्रमुख राज ठाकरे समेत छह आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

राज ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Raj Thackeray Acquitted in 2008 Railway Exam Attack: जिले की एक अदालत ने वर्ष 2008 में रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हमले से जुड़े मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है।
अदालत ने 21 मई को पारित आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा कि ठाकरे घटनास्थल पर मौजूद थे या उन्होंने हमले के लिए उकसाया था। कोर्ट ने कहा कि मनसे प्रमुख के कथित भाषण वाली सीडी न तो अदालत में पेश की गई और न ही उसे सही साबित किया गया।
पुलिस थाने में धूल खाती रही सीडी
अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी ने स्वीकार किया है कि यह सीडी 2013 से 2026 तक पुलिस थाने में धूल फांकती रही, जिससे उसका कोई साक्ष्यात्मक महत्व नहीं रह गया। रविवार को उपलब्ध कराई गई आदेश की प्रति के मुताबिक, अदालत ने यह भी कहा कि जिरह के दौरान यह स्वीकार किया गया कि गवाहों को लगी चोटें भारी भीड़ में अफरा-तफरी से मची भगदड़ के कारण भी हो सकती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
धुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
मुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
इंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
ठाणे के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिजीत वी कुलकर्णी ने 14 साल पुराने मामले में राज ठाकरे (57) और पांच अन्य आरोपियों-आकाश राजेंद्र काले, संतोष निवृत्ति ठाकरे, विशाल सुरेश कांबले, कैलाश प्रकाश चौबे और गणेश प्रकाश चौबे को बरी कर दिया।
रेलवे परीक्षा अभ्यर्थियों पर हमला
अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह से विफल रहा। यह मामला 17-18 अक्टूबर 2008 की दरमियान रात की एक घटना से संबंधित है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, शिकायतकर्ता-मध्य प्रदेश निवासी हरिनारायण श्रीचक्कीलाल अहिरवार माल रक्षक के पद के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें :- बकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
जब उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों से आए अभ्यर्थी स्टेशन के बुकिंग हॉल में आराम कर रहे थे, तभी लाठियों से लैस आठ से दस लोग कथित तौर पर अंदर घुस आए। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हमलावरों ने ‘मनसे जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए अभ्यर्थियों से उनके गृह राज्य के बारे में पूछा और उनकी पिटाई करते हुए लौटने के लिए कहा।
Raj thackeray acquitted in 2008 railway exam attack case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
May 25, 2026 | 11:01 AMमुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
May 25, 2026 | 10:57 AMसोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
May 25, 2026 | 10:53 AMट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
May 25, 2026 | 10:49 AMधुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 10:45 AMX पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
May 25, 2026 | 10:45 AMमुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
May 25, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM











