Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई

Ambenali Ghat Scorpio Accident: आंबेनली घाट में स्कॉर्पियो कार के गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 8 युवकों की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 25, 2026 | 09:14 AM

Road Accidents (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahabaleshwar Ambenali Ghat Scorpio Accident News: महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के आंबेनली घाट पर एक सड़क दुर्घटना हो गई है। ये हादसा इतना भयावह था कि इसमें गाड़ी के पूरे परखच्चे उड़ गए और 8 लोगों को इस सड़क हादसे में जान भी गंवानी पड़ी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो कार में 8 युवक सवार थे। ये युवक कोंकण से घूमकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान कार अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के बाद पुलिस, रेस्क्यू टीम और ट्रैकर्स तुरंत बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। खाई की गहराई ज्यादा होने के कारण शवों को ढूंढ़ने में काफी परेशानी हो रही है।

घर लौटते समय हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो सातारा जिले के कोरगांव तालुका के आसगांव की थी। गाड़ी में सवार सारे युवक कोंकण घूमने के बाद घर वापसी कर रहे थे। सोमवार को तड़के लगभग 2:45 बजे आंबेनली घाट से गुजरते समय अचानक से ड्रायवर का कंट्रोल बिगड़ा और गाड़ी सीधा जाकर खाई में गिर गई। ये हादसा रायगढ़ जिले के दाबेली गांव के पास हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: सावनेर के कचरा डम्पिंग यार्ड में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; घंटों बाद काबू

Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच

नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल

सातारा जिले के थे सारे मृतक

घटनास्थल पर मौजूद पोलादपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सारे 8 युवक सातारा जिले के आसगांव गांव के निवासी थे। वे 24 मई को कोंकण के प्रसिद्ध हरणे बीच से घूमकर वापस लौट रहे थे। घाट के घुमावदार मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण ड्रायवर का नियंत्रण बिगड़ा और स्कॉर्पियो कार सीधे खाई में जा गिरी।

एक्सीडेंट स्पॉट है ये घाट

आंबेनली घाट के इस हिस्से पर पहले भी कई भीषण सड़क हादसे हो चुके है, जिसके चलते इसे खतरनाक एक्सीडेंट स्पॉट माना जाता है। इससे पहले भी साल 2018 में भी इसी जगह पर दापोली कृषि विश्वविद्यालय की बस खाई में गिर गई थी, जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस घाट का रास्ता काफी संकरा और खतरनाक है। खासकर बारिश और रात के समय पर इस घाट पर एक्सीडेंट का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें :- CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मशक्कत

पोलादपुर पुलिस और कई रेस्क्यू टीमें तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। लेकिन रात के अंधेरे और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दलों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा था।

Mahabaleshwar ambenali ghat scorpio accident eight dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 08:50 AM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Raigad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.