समृद्धि हाईवे पर बढ़े हादसे, वर्धा ट्रैफिक पुलिस अलर्ट; तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही मौत की वजह

Wardha Road Accidents: वर्धा जिले में इस वर्ष अब तक 136 सड़क दुर्घटनाओं में 70 लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते हादसों के बीच यातायात विभाग ने सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।
In Wardha district, 70 people have died in 136 road accidents so far this year. Amid the rising number of accidents, the traffic department has appealed for safe driving.
वर्धा जिले सड़क दुर्घटनाओं (सोर्स - AI)
Published on
Updated on

Wardha Traffic Police Alert: वर्धा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मूत्तकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात शाखा ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, वर्धा जिले से होकर समृद्धि महामार्ग सहित 1 प्रमुख एक्सप्रेसवे, 6 राष्ट्रीय राजमार्ग तथा 7 राज्य राजमार्ग गुजरते हैं।

जिले में कुल लगभग 560 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। इस वर्ष जिले में अब तक कुल 136 सड़क दुर्घटना के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 दोपहिया वाहन चालक घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार, हेलमेट का उपयोग न करना, शराब पीकर वाहन चलाना तथा गलत दिशा में वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।

यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निधर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और शराब के नशे में वाहन न चलाएं, पुलिस के अनुसार वर्धा जिले के सावंगी मेघे, हिंगनघाट, सेलू, पुलगांव, देवली और अल्लीपुर क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सड़क दुर्घटना होने पर नागरिकों से तत्काल डायल 108, 112 अथवा 1033 पर सूचना देने की अपील की गई है।

'नेक मददगार' मोबाइल ऐप

साथ ही घायल व्यक्ति को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर अस्पताल पहुंचाने और सहायता के लिए 'नेक मददगार मोबाइल ऐप का निःशुल्क उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 36 हजार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर लगभग 26 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। इसके बावजूद वाहन चालकों के व्यवहार में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।

यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक विलास पाटिल ने सभी वाहन चालकों से मोटर वाहन कानूनों का पालन करने और जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com