- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raigad »
- Horrific Road Accident In Raigad Uncontrolled Dumper Hits St Bus 4 Killed 15 Seriously Injured
Raigarh News: रायगड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने एसटी बस को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 15 गंभीर घायल
रायगड ज़िले के तळा-मांदाड रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बेकाबू डंपर ने एसटी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Written By: आंचल लोखंडे

रायगड में भीषण सड़क हादसा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
रायगड: रायगड ज़िले के तळा-मांदाड रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बेकाबू डंपर ने एसटी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना तळा तालुका के तारणे गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई। बस रहाटाड से तळा की ओर जा रही थी, जबकि डंपर तेज रफ्तार से मांदाड की ओर बढ़ रहा था। तीव्र मोड़ पर अचानक डंपर ने बस को सामने से टक्कर मारी, जिससे एसटी बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया।
तेज गति में मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान तृप्ती खुटीकर, लक्ष्मण ढेबे, अनन्या गवाणे और विठ्ठल कजबजे के रूप में हुई है। सभी मृतकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 15 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल तळा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, डंपर की तेज गति और मोड़ पर चालक द्वारा नियंत्रण न खोने के कारण यह हादसा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
नागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर
तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पुणे विमानतल से 5 उड़ानें रद्द…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई दुर्घटना की भयावहता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर काफी तेज गति से आ रहा था और मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख पाया। जैसे ही बस और डंपर की टक्कर हुई, आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार ही दुर्घटना का कारण बनी। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Horrific road accident in raigad uncontrolled dumper hits st bus 4 killed 15 seriously injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
May 19, 2026 | 09:13 AMचेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
May 19, 2026 | 09:04 AMगोंदिया के पुलिस थाने बने ‘कबाड़खाना’: सालों से जब्त वाहनों में पनप रहे सांप-चूहे, मालिकों ने फेरा मुंह
May 19, 2026 | 09:04 AMनागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
May 19, 2026 | 09:03 AMआसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
May 19, 2026 | 08:57 AMसीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
May 19, 2026 | 08:48 AMनागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
May 19, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














