- Hindi News »
- Maharashtra »
- Rahul Gandhi Met The Family Members Of Late Congress Mp Vasant Chavan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिजनों से मुलाकात
वसंत चव्हाण का 26 अगस्त को हैदराबाद में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने चव्हाण के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। चव्हाण ने इस साल के संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रताप चिखलीकर को हराकर नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी, जो मौजूदा सांसद थे।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(फोटो सौजन्य-एक्स/@INCIndia)
नांदेड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उनका सांगली में पार्टी नेता दिवंगत पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण करने तथा बाद में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इससे पहले आज (गुरुवार) की सुबह नांदेड़ में पार्टी के दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिजनों से मुलाकात की।
आपको पता हो कि वसंत चव्हाण (69) का 26 अगस्त को हैदराबाद में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने चव्हाण के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। चव्हाण ने इस साल के संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रताप चिखलीकर को हराकर नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी, जो मौजूदा सांसद थे।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वसंतराव चव्हाण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 📍 महाराष्ट्र pic.twitter.com/54TkU5kPZQ — Congress (@INCIndia) September 5, 2024
नांदेड़ जिले के नायगांव में जन्मे चव्हाण ने 1990 में ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और 2002 में जिला परिषद सदस्य बने। उसके बाद ही उन्हें राज्य विधान परिषद में मौका मिला। विधानमंडल में उन्होंने लगभग 16 वर्षों तक विधानमंडल के दोनों सदनों में प्रतिनिधित्व किया। वसंत 2009 में नायगांव विधानसभा क्षेत्र से पहले विधायक बने। नांदेड में अशोक चव्हाण और भास्करराव खतगांवकर के बिना भी कांग्रेस यहां पर अपना दबदबा कायम रख सकती है। यह वसंत चव्हाण ने लोकसभा चुनाव में दिखा दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की बातों पर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी… संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई?
भारत बंद: 10 ट्रेड यूनियनों और किसानों का हल्लाबोल, US ट्रेड डील और लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर संग्राम!
हैदराबाद वाली परेशानी बर्बाद कर देगी…ओवैसी से डरे मल्लिकार्जुन खड़गे? सामने आया ‘सीक्रेट’ मैसेज वाला VIDEO
राहुल गांधी बड़े आंदोलन की तैयारी में! अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात के क्या मायने?
यह भी पढ़ें:- वसंत चव्हाण का निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति, ओम बिरला-खरगे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वे सांगली में एक सभा को संबोधित करेंगे। अपने दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता पूर्व कांग्रेस मंत्री पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जिनका 2018 में निधन हो गया था। राहुल गांधी के साथ महाराष्ट्र के दौरे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ हैं। कहा यह भी जा रहा है कि इस यात्रा से राज्य में राजनीतिक गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है, जो आने वाले महीनों में विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है।
कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति
राहुल गांधी ने वसंत चव्हाण के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया था। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद वसंतराव चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने कहा, ‘‘ज़मीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता श्री चव्हाण आजीवन कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन और विस्तार करते रहे। उनका देहांत कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”
Rahul gandhi met the family members of late congress mp vasant chavan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














