- Hindi News »
- India »
- Vasant Chavan Passes Away Om Birla Kharge Rahul Gandhi Expressed Grief
वसंत चव्हाण का निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति, ओम बिरला-खरगे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद वसंतराव चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने यह भी कहा कि ज़मीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता श्री चव्हाण आजीवन कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन और विस्तार करते रहे। उनका देहांत कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

वसंत चव्हाण का निधन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का सोमवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। चव्हाण (69) ने सुबह करीब चार बजे अंतिम सांस ली। उनका पिछले सप्ताह से किडनी संबंधी समस्या का इलाज किया जा रहा था। उनके निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नांदेड़ (महाराष्ट्र) से सांसद चव्हाण वसंतराव बलवंतराव जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।”
Pained to know about sad demise of Shri Chavan Vasantrao Balwantrao Ji, Member of Parliament from Nanded (Maharashtra). My heartfelt condolences to his family members and relatives. May his pious soul attain eternal peace. Om Shanti ! — Om Birla (@ombirlakota) August 26, 2024
वसंतराव चव्हाण ने की कांग्रेस की विचारधारा की रक्षा
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के नांदेड़ से सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। एक वरिष्ठ नेता, जिन्होंने ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में जमीनी स्तर से अपनी राजनीति शुरू की और विभिन्न निर्वाचित पदों पर रहकर लोगों की सेवा की। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक अपने क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा की रक्षा की।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की बातों पर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी… संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई?
भारत बंद: 10 ट्रेड यूनियनों और किसानों का हल्लाबोल, US ट्रेड डील और लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर संग्राम!
हैदराबाद वाली परेशानी बर्बाद कर देगी…ओवैसी से डरे मल्लिकार्जुन खड़गे? सामने आया ‘सीक्रेट’ मैसेज वाला VIDEO
राहुल गांधी बड़े आंदोलन की तैयारी में! अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात के क्या मायने?
My heartfelt condolences on the passing away of Shri Vasantrao Chavan, Member of Parliament from Nanded, Maharashtra. A senior leader, who started his politics from the grassroots as a Gram Panchayat member and served the people on various elected positions, he protected the… pic.twitter.com/ZCRx9oLu4e — Mallikarjun Kharge (@kharge) August 26, 2024
यह भी पढे़ें:-नांदेड के कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद वसंतराव चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘ज़मीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता श्री चव्हाण आजीवन कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन और विस्तार करते रहे। उनका देहांत कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, नांदेड़ लोकसभा सांसद श्री वसंतराव चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ज़मीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता श्री चव्हाण आजीवन कांग्रेस की विचारधारा का… pic.twitter.com/uKLB6AqMaV — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 26, 2024
प्रियंका गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चव्हाण के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नांदेड़ से सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वसंत चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”
Vasant chavan passes away om birla kharge rahul gandhi expressed grief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














