-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vikhroli Loud Music Dispute Father Son Double Murder Parksite
‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Vikhroli Double Murder: विक्रोली में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में पिता और 14 वर्षीय बेटे की चाकू घोंपकर हत्या। परिवार के ही 2 आरोपी गिरफ्तार।

विक्रोली डबल मर्डर केस में जांच करती मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Vikhroli Double Murder Park Site: मुंबई के विक्रोली इलाके में गुरुवार (6 अगस्त) तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पार्कसाइट स्थित राहुल नगर में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना हिंसक हो गया कि एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया।
इस घटना में 40 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा और उनके 14 वर्षीय मासूम बेटे श्लोक विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विरोध करने पर लात-घूंसों और चाकू से किया हमला
पार्कसाइट पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, तड़के घर में तेज आवाज में संगीत बजाए जाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग
‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
झड़प के दौरान गुस्साए आरोपियों ने लात-घूंसों के साथ धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सुनील विश्वकर्मा, उनका 14 वर्षीय बेटा श्लोक, पत्नी अंजू विश्वकर्मा और छोटा बेटा विवान विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- ‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित किया
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ सभी घायलों को तुरंत पास के राजावाड़ी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील विश्वकर्मा और उनके बेटे श्लोक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल अंजू विश्वकर्मा और छोटे बेटे विवान विश्वकर्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है।
दो आरोपी हिरासत में, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पार्कसाइट पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Vikhroli loud music dispute father son double murder parksite
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
Aug 06, 2026 | 11:22 AMनासिक में बार-बार क्यों हिल रही ज़मीन? वैज्ञानिक अध्ययन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Aug 06, 2026 | 11:21 AMउत्तराखंड और किन्नौर में आफत की बारिश! लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे और NH-5 बंद, यलो अलर्ट जारी
Aug 06, 2026 | 11:17 AMतरुण तेजपाल दोषी करार! बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, 13 साल पुराने मामले में सुनाई सजा
Aug 06, 2026 | 11:12 AMHing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Aug 06, 2026 | 11:07 AMसंतोष देशमुख हत्याकांड: जेल में ऐश कर रहा आरोपी वाल्मिक कराड? सुप्रिया सुले ने की नागपुर शिफ्ट करने की मांग
Aug 06, 2026 | 11:01 AMSL vs IND Test: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ नहीं हारी टीम इंडिया, क्या शुभमन गिल बरकरार रख पाएंगे यह रिकॉर्ड?
Aug 06, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














