Pune News: दशहरे से दीपावली तक पुणे में वाहनों की बंपर खरीद, RTO का रिकॉर्ड टूटा
Pune News In Hindi: दशहरे से दीपावली तक पुणे में वाहन खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आरटीओ आंकड़ों के अनुसार, इस बार वाहन रजिस्ट्रेशन में 1,100 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे वाहन बाजार (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: दशहरे के शुभ मौके पर जीएसटी में किए गए सुधारों का असर इस बार वाहन बाजार में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। लेकिन इस पर 22 सितंबर से अमल शुरू हुआ था। पहले से ही दीपावली पर वाहन खरीदी में वृद्धि की संभावना जताई जा रही थी।
पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 8 से 17 अक्टूबर के बीच वाहन रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में (19 से 28 अक्टूबर 2024) कुल 12,235 वाहन रजिस्टर्ड हुए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 13.387 पर पहुंच गई है। यानी 1,152 वाहनों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस साल सबसे ज्यादा गाड़ियां हुई रजिस्टर
आरटीओ के अनुसार मोटरसाइकिल श्रेणी में इस वर्ष सबसे अधिक पंजीकरण हुआ है। कुल 8,763 बाइक दर्ज की गई जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 7,911 थी यानी 850 वाहनों की वृद्धि हुई। वहीं, कार श्रेणी में मामूली गिरावट दर्ज की गई, पिछले वर्ष 3,112 कारें पंजीकृत हुई थीं, जबकि इस वर्ष यह संख्या 2,786 रही यानी 326 कारों की कमी देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
ये भी पढ़ें :- Pune-Pimpri की हवा ‘बेहद खराब’, हिंजवड़ी-वाकड क्षेत्र में AQI 305 पहुंचा
एक दिन में 9,531 वाहनों का रजिस्ट्रेशन
दीपावली के मुहूर्त पर पुणे में वाहन खरीद में भी उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। केवल एक दिन में 9,531 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमे 5,438 टू व्हीलर और 2,554 फोर व्हीलर शामिल थे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में भी तेजी आई। एक ही दिन में 814 हैं-वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया, उम्मीद की जा रही है कि पाहया तक यह संख्या नई गति मिलेगी।
