PCMC चुनावी तैयारियां तेज, राज्य आयोग ने 32 वार्डों की फाइनल लिस्ट को दी मंजूरी

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के आने वाले मनपा चुनाव की दिशा में एक बड़ कदम उठाया है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को 32 वार्डों की अंतिम प्रभाग रचना को मंजूरी मिल गई है।
PCMC Fake Subsidiary Notice Scam Payment Controversy
पिपरी-चिंचवड मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका (पीसीएमसी) के आगामी आम चुनाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को 32 वार्डों की अंतिम प्रभाग रचना को मंजूरी दे दी है।

यह मंजूरी 2017 की चार सदस्यीय पद्धति पर आधारित वार्ड संरचना के अनुरूप दी गई है, जिसमें कुल 128 नगरसेवक चुने जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने कुल प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करते हुए दो आपत्तियों को पूरी तरह से स्वीकार किया है, जबकि तीन सुझावों को आंशिक रूप से मंजूरी दी गई है। शेष सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। अब यह अंतिम वार्ड रचना पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका मुख्यालय, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव की तैयारी और प्रक्रिया

  • पिपरी-चिंचवड मनपा द्वारा 22 अगस्त की 32 वार्डों की प्रारूप रचना प्रकाशित की गई थी, जिसके तहत चार सदस्यीय पद्धति को बरकरार रखा गया।
  • इस मसौदे पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दली से बड़ी संख्या में आपतियां और सुझाव प्राप्त हुए।
  • इन पर 10 सितंबर को सुनवाई की गई। इसके पश्चात नगर आयुक्त शेखर सिंह ने 15 सितंबर को अंतिम प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था।

अगले चरण की तैयारी

अब जबकि वार्ड संरचना को राज्य चुनाव आयोग से स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया को गति मिलेगी। अंतिम वार्ड रचना का प्रकाशन राजपत्र में भी किया जाएगा, जिससे पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां अब और तेज होंगी, वार्ड संरचना तय होने के बाद उम्मीदवारों को चुनावी गणित समझने और रणनीति बनाने में सहूलियत होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी जल्द अपेक्षित है।

तीन वार्डों में नाम स्पष्ट किए गए

  • अंतिम वार्ड सीमांकन में विशेष रूप से तीन वार्डों में उन क्षेत्रों का नाम 'दायरे' में जोड़ा गया है जो पहले से ही संबंधित वाहों में शामिल थे, लेकिन उनका उल्लेख नहीं किया गया था।
  • वार्ड क्रमांक 10: अण्णासाहेब मगर नगर, टीपू सुल्तान नगर, बीएसएनएल परिसर एमआईडीसी ऑफिस, चिंचवड पहले से शामिल क्षेत्र, अब नाम स्पष्ट।
  • वार्ड क्रमांक 11: भीम शक्ति नगर पहले से वार्ड में था, अब दायरे में इसका नाम जोड़ा गया। वार्ड क्रमांक 26 वाकड, पहले से वार्ड में शामिल ता, लेकिन अब दायरे में इसका औपचारिक उल्लेख किया गया।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com