पाकिस्तान पर भारी पड़े तालिबानी! सेना के ठिकानों पर ड्रोन अटैक, सबूत के तौर पर जारी किया VIDEO

Pakistan-Afghanistan War: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए, टीटीपी ने बाजौर में अप्रत्याशित हमला कर लगभग 40 सैनिक मारे; दोनों पक्ष भारी नुकसान का दावा करते हैं।
Taliban Attack Pakistan Military Bases
तालिबान ने पाकिस्तान के मिलिट्री बेस पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Taliban Releases Video of Attack on Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है, दोनों देश पिछले कई घंटों से एक दूसरे को इलाकों पर बम बारी कर रहे हैं। इसी बीच अफगानिस्तान के तालिबान-नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान में ड्रोन हमलों के जरिए बड़े पैमाने पर तबाही मचाने का दावा किया है। मंत्रालय ने इन हमलों का वीडियो फुटेज भी जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर सटीक स्ट्राइक के दृश्य देखे जा सकते हैं।

शुक्रवार को जारी वीडियो और सैटेलाइट फुटेज में दिखाया गया है कि अफगान वायु सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सफल हमले किए। हमले स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11 बजे किए गए। निशाने पर इस्लामाबाद के पास फैजाबाद में एक सैन्य कैंप, नौशेरा का सैन्य मुख्यालय, जमरूद की सैन्य टाउनशिप और एबटाबाद का सैन्य परिसर थे।

पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों को “सफल” बताया और दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ठिकानों, कमांड सेंटरों और सुविधाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा। वीडियो में धमाके, आग और धुएँ के गुबार दिखाई दे रहे हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए बड़े पैमाने के हवाई हमलों के जवाब में की गई थी। पाकिस्तान ने इन हमलों को “ऑपरेशन राइटियस फ्यूरी” कहा और दावा किया कि उसने 22 अफगान सैन्य ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें 274 तालिबान अधिकारी और लड़ाके मारे गए। पाकिस्तान ने “ओपन वॉर” की स्थिति भी घोषित कर दी है।

जंग के मैदान में उतरी TTP

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक अप्रत्याशित सैन्य हमला किया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार इस हमले में लगभग 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। यह क्षेत्र लंबे समय से उग्रवाद और आतंकवाद का केंद्र रहा है। टीटीपी ने पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें सुरक्षा बलों पर हमले प्रमुख रहे।

अफगान तालिबान ने भी सीमा पर पाकिस्तान की चौकियों पर हमलों का दावा किया है। उनके अनुसार ताजा हमले में 40 सैनिक मारे गए और कई चौकियों पर कब्जा किया गया। शुक्रवार को किए गए हमलों में 55 सैनिकों की मौत का दावा भी तालिबान ने किया था। यह श्रृंखला लगातार जारी है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com