कम खर्च में प्रोफेशनल फोटो और डिजाइन तैयार, Google का Nano Banana 2 करेगा कमाल, बदलेगी क्रिएटिव दुनिया

Nano Banana 2 Launch: Google ने पेश किया है Nano Banana 2 एक ऐसा एडवांस इमेज जनरेशन मॉडल जो हाई-फिडेलिटी विजुअल्स और तेज़, स्मार्ट एडिटिंग का दमदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है।
Google Nano Banana 2 will do wonders, changing the creative world
Nano Banana 2 (Source. Google Blog)
Published on
Updated on

Multi Language Image By Gemini: डिजिटल कंटेंट की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है और अब Google ने पेश किया है Nano Banana 2 (Gemini 3.1 Flash Image) एक ऐसा एडवांस इमेज जनरेशन मॉडल जो हाई-फिडेलिटी विजुअल्स और तेज़, स्मार्ट एडिटिंग का दमदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है। यह नया फ्लैश मॉडल कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है, जिससे छोटे क्रिएटर्स और लोअर मिडिल क्लास यूज़र्स भी प्रोफेशनल स्तर की इमेज तैयार कर सकते हैं।

टेक्स्ट से इमेज: अब कल्पना बनेगी हकीकत

Nano Banana 2 को आप Google AI Studio या Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं बता दें कि इसके लिए पेड API Key जरूरी है। यह मॉडल टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेशन में नई ऊंचाई छूता है।

  • बेहतर वर्ल्ड नॉलेज से और भी रियलिस्टिक इमेज
  • यह मॉडल Gemini की व्यापक वर्ल्ड नॉलेज और वेब सर्च इमेज डेटा का उपयोग करता है, जिससे असली दुनिया से प्रेरित और अधिक डिटेल्ड विजुअल्स तैयार किए जा सकते हैं।
  • इसी क्षमता को दिखाने के लिए "Window Seat" नाम का एक ऐप बनाया गया, जो लाइव वेदर डेटा और दुनिया के अलग-अलग लोकेशन से प्रेरित फोटोरियलिस्टिक विंडो व्यू तैयार करता है।

अब इमेज में टेक्स्ट होगा बिल्कुल साफ और सही

क्रिएटिव टूल्स या डायनामिक UI बनाने के लिए साफ और सटीक टेक्स्ट जरूरी है। Nano Banana 2 पहले के फ्लैश मॉडल्स से ज्यादा भरोसेमंद टेक्स्ट रेंडरिंग देता है।अब इमेज के अंदर लिखा गया टेक्स्ट भी उतनी ही सटीकता से दिखेगा जितना आर्टवर्क।

मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट से ग्लोबल पहुंच

यह मॉडल इमेज के अंदर टेक्स्ट को कई भाषाओं में जनरेट या ट्रांसलेट कर सकता है। "Global Ad Localizer" नाम के डेमो ऐप में एक विज्ञापन को अलग-अलग भाषाओं में अनुवादित कर इंटरनेशनल मार्केट के लिए तैयार किया गया। यह न केवल टेक्स्ट बल्कि विजुअल्स को भी लोकलाइज करता है।

ज्यादा कंट्रोल, ज्यादा क्वालिटी

Nano Banana 2 अब और ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल देता है:

  • नए एस्पेक्ट रेशियो: 4:1, 1:4, 8:1 और 1:8 सहित सभी मौजूदा रेशियो सपोर्ट।
  • 512px नई रेजोल्यूशन: 1K, 2K और 4K के साथ कम लेटेंसी के लिए नया विकल्प।
  • बेहतर इंस्ट्रक्शन फॉलोइंग: जटिल और मल्टी-लेयर प्रॉम्प्ट को ज्यादा सटीकता से समझता है।
  • Configurable Thinking Levels: Minimal (डिफॉल्ट) और High/Dynamic मोड से आउटपुट क्वालिटी में सुधार।
  • "Pet Passport" डेमो में एक पालतू जानवर की फोटो को दुनिया के मशहूर स्थलों पर दिखाया गया, जहां हर जगह उसका लुक एक जैसा बनाए रखा गया।

इंडस्ट्री से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

"नैनो बनाना 2 की एडवांस्ड इमेज जेनरेशन और एडिटिंग क्षमताओं को इंटीग्रेट करके, व्हेरिंग असली टेक्सचर को बनाए रखते हुए कम-क्वालिटी वाले यूज़र फ़ोटो को प्रोफेशनल, स्टूडियो-ग्रेड एसेट में बदलने में कामयाब रहा है। स्ट्रक्चर्ड, प्रेडिक्टेबल आउटपुट देने की इसकी क्षमता ने हमारी टीम को उस मुश्किल इमेज क्लासिफिकेशन से समझौता किए बिना तेज़ी से बनाने में मदद की है जिस पर हमारे यूज़र भरोसा करते हैं" बियांका रेंजक्रॉफ्ट, CEO, व्हेरिंग

हो गई शुरुआत

Nano Banana 2 अब Gemini API, Google AI Studio, Vertex AI, Google Antigravity और Firebase पर उपलब्ध है। डेवलपर्स आज ही पेड API Key के जरिए इसे इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। Google को उम्मीद है कि यह नया मॉडल क्रिएटर्स और डेवलपर्स के लिए विजुअल कंटेंट की दुनिया में नई क्रांति लाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com