-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- The Division Structure For The Upcoming Pimpri Chinchwad Municipal Corporation Elections Has Been Announced
Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ में नई प्रभाग रचना पर घमासान, Ajit Pawar गुट की आपत्तियाँ खारिज
- Written By: अपूर्वा नायक
Pimpri Chinchwad Municipal Corporation Election का आगाज हो चुका है। इसके लिए शनिवार को प्रभाग रचना का भी ऐलान हो चुका है। जिससे अब चुनावी प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद की जा रही है।

पिपरी-चिंचवड मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad News: आगामी पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका चुनावों के लिए अंतिम प्रभाग रचना शनिवार को घोषित कर दी गई। पिछले कुछ हफ्तों से जारी राजनीतिक खींचतान, आपत्तियों और सुझावों के बाद अब चुनाव प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
अंतिम रचना में नागरिकों की कुछ शिकायतों पर विचार किया गया है, लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) की आपत्तियों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों की नजरें सिर्फ आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि कौन किस सीट से चुनाव मैदान में उतर पाएगा। आरोप लग रहे हैं कि प्रभाग रचनाओं में जो बदलाव किए गए हैं, वो भाजपा के पक्ष में अनुकूल साबित होंगे।
32 प्रभाग, 128 नगरसेवकों की प्रणाली बरकरार
प्रशासन ने इस बार भी 2017 के 32 प्रभागों और 128 नगरसेवकों की प्रणाली को बरकरार रखा है। चार सदस्यीय प्रणाली के तहत तैयार प्रारूप में कुल 318 आपत्तियां व सुझाव प्राप्त हुए थे। इनमें से गिने-चुने मामलों पर ही विचार कर बदलाव किए गए हैं, राज्य के सहकार एवं पणन विभाग के प्रधान सचिव प्रवीण दराडे ने 10 सितंबर को इन पर सुनवाई की थी। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट मनपा आयुक्त शेखर सिंह ने नगर विकास विभाग को सौंपी, जिसकी मंजूरी के बाद राज्य चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को अंतिम प्रभाग रचना को अधिकृत रूप से प्रकाशित किया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
नागपुर जमीन आवंटन घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा कदम, 2007 से लंबित रिट याचिका अब जनहित याचिका (PIL) में तब्दील
सासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS
आरोपों की बौछार तेज, भाजपा के लिए अनुकूल बदलाव ?
इस बार की अंतिम रचना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव साफ झलकता है, कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रचना भाजपा के लिए अनुकूल और विपक्ष खासकर राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार गुट) के लिए नुकसानदायक हो सकती है। चिखली प्रभाग 1) और तलवडे प्रभाग 12) जैसे क्षेत्रों में किए गए बदलावों से भाजपा को राजनीतिक बढ़त मिलने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन बदलायों से न केवल भूगोल, बल्कि आरक्षण समीकरणों पर भी प्रभाव पड़ेगा, जिससे कई संभावित उम्मीदवारों की रणनीति प्रभावित हो सकती है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा को फायदा
चिखली (प्रभाग 1) और तलवडे (प्रभाग 12) जैसे इलाकों में जहां अब तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दबदबा था, वहां की प्रभाग सीमाओं में बदलाव कर भाजपा को मजबूत किया गया है। इस कदम को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के प्रभाव को कम करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अब आरक्षण सूची की प्रतीक्षा है। जो इस चुनावी समर में किसकी किस्मत चमकेगी, इसका अगला पड़ाव तय करेगी।
ये भी पढ़ें :- TCS मिहान में घूम रहा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल, डर का माहौल, देखें VIDEO
सांसद का ‘पुत्र प्रेम’ बना बदलाव की वजह ?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि घेरगांव (प्रभाग 24) में किए गए बदलाव शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे के पुत्र विश्वजीत बारणे को लाभ पहुंचाने के लिए किए गए हैं। विश्वजीत इसी प्रभाग से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। म्हातोबा नगर और प्रथम सोसायटी को प्रभाग 24 से हटाकर वाकड
(प्रभाग 25) में शामिल किया गया है। इससे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट की स्थिति भी बदल सकती है। माना जा रहा है कि इस बदलाव से शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व नगरसेवक सचिन भोसले और राष्ट्रवादी कांग्रेस के राहुल कलाटे को नुकसान हो सकता है।
The division structure for the upcoming pimpri chinchwad municipal corporation elections has been announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














