Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में CM देवेंद्र फडणवीस की ‘टीम’ हुई और मजबूत, सुरेंद्र पठारे ने थामा बीजेपी का दामन

Pune Politics: पुणे के प्रभावशाली नेता सुरेंद्र पठारे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके जुड़ने से पूर्वी पुणे में बीजेपी की ताकत बढ़ेगी और आने वाले नगर निगम चुनावों में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 20, 2025 | 12:55 PM

सुरेंद्र पठारे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Surendra Pathare Joins BJP: पुणे शहर के पूर्वी हिस्से में प्रभावशाली नेता के रूप में पहचान बना चुके सुरेंद्र पठारे ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। उनके बीजेपी में शामिल होने को पूर्वी पुणे की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से न केवल सुरेंद्र पठारे को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि पूर्वी पुणे में बीजेपी की पकड़ भी और मजबूत होगी।

नगर निगम चुनावों पर पड़ेगा असर?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुरेंद्र पठारे की बीजेपी में एंट्री का असर आने वाले नगर निगम चुनावों पर साफ दिखाई दे सकता है। पूर्वी पुणे के लोहगाँव, वाघोली, खराड़ी और चंदन नगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इन क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं, ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और नियोजित विकास जैसे मुद्दे लगातार चर्चा में रहते हैं। ऐसे में, सुरेंद्र पठारे की भूमिका भविष्य की पुणे विकास राजनीति में निर्णायक साबित हो सकती है।

‘टीम देवेंद्र’ को मिली मजबूती

सुरेंद्र पठारे के बीजेपी में शामिल होने से पुणे में ‘टीम देवेंद्र’ के मजबूत होने की भी चर्चा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक दूरदर्शी और विकास-उन्मुख नेता के रूप में देखा जाता है। आचार संहिता लागू होने से पहले पुणे में करीब 3000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन इसी सोच का उदाहरण माना जाता है। उस दौरान मुख्यमंत्री ने पुणे को केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि टेक-सेवी और ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित करने की बात कही थी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस विजन को जमीन पर उतारने के लिए सुरेंद्र पठारे जैसे नेताओं की भूमिका अहम हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- ‘भाई का काम कर दिया…’ गडकरी के मजाक पर प्रियंका गांधी की मुस्कान, संसद के दिलचस्प पल का Video Viral

विधानसभा चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

एक साल पहले हुए विधानसभा चुनावों में बापूसाहेब पठारे की जीत में सुरेंद्र पठारे की भूमिका को अहम माना जाता है। चुनावी रणनीति, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और प्रभावी प्रचार अभियान ने उनकी संगठनात्मक क्षमता को उजागर किया था। इसी प्रदर्शन के बाद कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की नजर उन पर गई थी। तभी से उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं, जो अब साकार हुई हैं।

शिक्षा और विकास से जुड़ी मजबूत पृष्ठभूमि

सुरेंद्र पठारे की पहचान सिर्फ एक राजनीतिक नेता तक सीमित नहीं है। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित COEP कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। शहरी विकास, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बुनियादी सुविधाओं जैसे विषयों पर उन्होंने पहले भी कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए हैं, जिन्हें पूर्वी पुणे के नागरिकों से अच्छा प्रतिसाद मिला। यही वजह है कि उनके बीजेपी में शामिल होने को विकास की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Surendra pathare joins bjp east pune politics update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 12:55 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Politics
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

नितिन नबीन को मोदी ने दिया पहला टास्क…कार्यभार संभालते ही सामने आई बड़ी चुनौती, कैसे पाएंगे पार?

2

बंगाल में नहीं चलेगी ममता की मनमानी! चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर उठाया एक और बड़ा कदम, टेंशन में TMC

3

UP विधानसभा में ‘सिरप’ पर गदर! साइकिल से आए सपा विधायक, पूछा- मंत्रियों के घर बुलडोजर कब चलेगा?

4

‘VB-G RAM G’ बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सदन के बाद अब सड़कों पर उतरने की तैयारी- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.