‘VB-G RAM G’ बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सदन के बाद अब सड़कों पर उतरने की तैयारी- VIDEO
Congress: मनरेगा (MGNREGA) का नाम और उसकी मूल संरचना बदलने की कवायद के खिलाफ कांग्रेस देशभर में विरोध दर्ज करा रही है। सदन में विरोध के बाद पार्टी पर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है।
- Written By: मनोज आर्या
‘VB-G RAM G’ Bill Controversy: मनरेगा (MGNREGA) का नाम और उसकी मूल संरचना बदलने की कवायद के खिलाफ कांग्रेस देशभर में विरोध दर्ज करा रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड टैलेंट हंट के प्रभारी आलोक शर्मा द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि तथाकथित सुधार के नाम पर 12 करोड़ से अधिक मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला किया जा रहा है।