पुणे जहरीली शराब कांड: 22 मौतों के बाद भड़कीं सुप्रिया सुले, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
Supriya Sule Slams Maharashtra Government: पुणे में बढ़ते अपराध और जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत के मामले को लेकर सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सुप्रिया सुले ने पुणे ज़हरीली शराब कांड को लेकर दिया बड़ा बयान (फोटो क्रेडिट-X)
Supriya Sule Slams Maharashtra Government: पुणे शहर और जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं तथा हाल ही में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत के मामले को लेकर बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार और गृह विभाग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जवाब मांगा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि यदि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम नागरिक सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तो सत्ता में बैठे 200 विधायकों का क्या लाभहै।
उन्होंने भोर क्षेत्र की एक पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक मासूम बच्ची की हत्या के बाद मुख्यमंत्री ने आरोपी को फांसी दिलाने का आश्वासन दिया था। उस समय विपक्ष ने सरकार पर भरोसा जताया था, लेकिन आज भी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण दिखाई नहीं देता।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: क्या शादी के बाद छिन सकती है धार्मिक पहचान? पारसी महिलाओं के अधिकारों पर बड़ा सवाल; SC करेगा फैसला
नासिक का बहुचर्चित ‘फर्जी शालार्थ आईडी’ घोटाला: 50 अधिकारियों की 9 टीमें तैनात, 892 शिक्षक जांच के दायरे में
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
नासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
प्रशासनिक तंत्र की गंभीर कमजोरी
सुले ने यह भी कहा कि यदि शहर की प्रथम नागरिक महापौर को इतनी बड़ी घटना की जानकारी मीडिया से मिलती है, तो यह प्रशासनिक तंत्र की गंभीर कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने मामले की नैतिक जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कानून-व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे जनता के साथ सड़कों पर उत्तरकर आंदोलन करेंगी।
ये भी पढ़ें :- प्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
महायुति के जनप्रतिनिधियों को भी आड़े हाथों लिया
सांसद ने पुणे में भाजपा और महायुति के जनप्रतिनिधियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि शहर में भाजपा के बड़ी संख्या में नगरसेवक और विधायक होने के बावजूद अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
जहरीली शराब कांड को प्रशासनिक विफलता बताते हुए उन्होंने आबकारी विभाग और गृह विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए। सुले ने पूछा कि क्या प्रशासन को इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अनदेखी और ढिलाई के कारण 22 लोगों की जान चली गई।
