- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Supriya Sule Angry Over Claims Of Cross Voting In Vice Presidential Election
महाराष्ट्र को बदनाम न करें: उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ के दावों पर भड़की सुप्रिया सुले
- Written By: आंचल लोखंडे
Supriya Sule: सुप्रिया सुले ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को यह कहकर महाराष्ट्र को बदनाम नहीं करना चाहिए कि राज्य के विपक्षी सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव सी पी राधाकृष्णन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।

‘क्रॉस वोटिंग' के दावों पर भड़की सुप्रिया सुले (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune News: महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को यह कहकर महाराष्ट्र को ‘‘बदनाम” नहीं करना चाहिए कि राज्य के विपक्षी सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के पक्ष में ‘क्रॉस वोटिंग’ की। राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उन्हें 452 मत मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि अगर 14 मत सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को अनुमान से अधिक मिले तो क्या महाराष्ट्र ने ऐसा किया? उन्होंने कहा, ‘‘आप महाराष्ट्र को बदनाम क्यों कर रहे हैं? मराठी लोगों को बदनाम मत कीजिए।”
भाजपा के सहयोगी दल अपनी सुविधानुसार ही उन्हें समर्थन देते हैं: सुले
वह इस दावे से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रही थीं कि राज्य के कुछ विपक्षी सांसदों ने राजग उम्मीदवार को वोट दिया। सुले ने कहा, ‘‘मतदान गुप्त था, है ना? फिर आपको कैसे पता चला कि ‘क्रॉस वोटिंग’ हुई है? भाजपा के संजय जायसवाल का कहना है कि 40 (अतिरिक्त) वोट थे। इन 40 में से 11 वाईएसआर कांग्रेस के थे, जो ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है। भाजपा के सहयोगी दल अपनी सुविधानुसार ही उन्हें समर्थन देते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मनपा विभागों की खींचतान में फंसा कात्रज चिड़ियाघर, वन्यजीवों की सुरक्षा दांव पर!
पुणे मनपा का बड़ा एक्शन: वाघोली में अवैध 7 मंजिला इमारत समेत कई निर्माणों पर चला बुलडोजर!
पुणे ग्रैंड-2 साइकिल रेस 2027 की तैयारियां तेज, सितंबर तक सड़क खुदाई का काम पूरा करने का जिला प्रशासन का आदेश
नशे में धुत युवाओं का रात भर हंगामा… हॉलीवुड की इस फिल्म जैसी थी पुणे की रेव पार्टी, जांच में बड़ा खुलासा
ये भी पढ़े: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों की होगी सुरक्षित वापसी, सरकार दे रही प्राथमिकता: अजित पवार
केंद्र सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए: सुले
पड़ोसी देश नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले पर बहुत गंभीरता से नजर रख रहे हैं। केंद्र सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। दुनियाभर के कई देशों में अस्थिरता है। भारत सरकार को इन मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सभी एकजुट हुए थे, उसी तरह सभी दलों को एकजुट होकर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Supriya sule angry over claims of cross voting in vice presidential election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhamal 4 Release Date: फैंस का इंतजार खत्म! ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट आई सामने, फिर गूंजेगी कॉमेडी की महफिल
Jun 10, 2026 | 05:30 PMराज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने पर सांसद अनिल फिरोजिया का तीखा हमला
Jun 10, 2026 | 05:29 PMपाकिस्तान में बड़ा हादसा, मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश; सेना के कई लोगों के मारे जाने की खबर
Jun 10, 2026 | 05:25 PMकड़ी सुरक्षा में पटियाला हाउस कोर्ट पेश किए गए ISI के 4 मोहरे, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की थी खौफनाक साजिश
Jun 10, 2026 | 05:24 PMपुणे में मनपा विभागों की खींचतान में फंसा कात्रज चिड़ियाघर, वन्यजीवों की सुरक्षा दांव पर!
Jun 10, 2026 | 05:24 PMनागपुर विधानपरिषद चुनाव से पहले BJP नगरसेवकों का मुंबई-गोवा दौरा चर्चा में, प्रशिक्षण व पर्यटन पर सियासी बहस
Jun 10, 2026 | 05:22 PMजमीन से उठाकर बेच दिए वड़ापाव; भुसावल स्टेशन पर वेंडर की करतूत देख दहल जाएगा दिल, देखें वायरल VIDEO
Jun 10, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM













