- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rahul Gandhi Called Bjp Rss Villains For Obc And Sc
‘OBC होने पर घंटो भाषण, जातिगणना पर PM ने साधी चुप्पी’, राहुल ने BJP-RSS को बताया पिछड़ों का विलेन
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में ओबीसी-एससी का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रजापति सम्मेलन में पिछड़े समाज की भागीदारी की बात की। इस दौरान उन्होंने RSS-BJP को आड़े हाथों लिया।
- Written By: Saurabh Pal

राहुल गांधी (फोटो- कांग्रेस सोशल मीडिया)
UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए हैं। उनके दौरे के पहले दिन ही यूपी की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी की मां को गाली देने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका काफिला तक रोक दिया। वहीं इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा-RSS और नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ प्रजापति सम्मेलन में भाग लिया।
गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग तानाशाह कहकर निशाना साधा। वहीं प्रजपापति सम्मेलन में भागीदारी और आरक्षण की बात की। साथ जाति जनगणना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS पर निशाना साधा।
90 फीसदी आबादी को आगे बढ़ने से रोक रहे BJP-RSS
प्रजापति समाज के सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा-RSS 90 प्रतिशत आबादी को आगे बढ़ने से रोक रही है। इन लोगों ने 50 प्रतिशत आरक्षण की दीवार बना रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैं सवाल करता हूं तो वे खुद के ओबीसी होने पर डेढ़ घंटे भाषण देते हैं, लेकिन एकबार भी जातिगत जनगणना पर नहीं बोलते हैं। उनके जुबान पर कास्ट सेंसस का नाम तक नहीं आता है। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी आबादी ओबीसी, दलित और आदिवासियों की है। ये भाजपा-आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि ये कभी आगे बढ़ें। ये चाहते हैं कि दलित जहां हैं वहीं रहें।
सम्बंधित ख़बरें
इधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
केरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण
‘मनरेगा में ओबीसी कार्पोरेट घरानों में अडानी-अंबानी’
इसके आगे राहुल गांधी ने कार्पोरेट घरानों का जिक्र करते हुए कहा कि आप किसी भी बड़ी कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट की सूची निकाल लीजिए। एक भी ओबीसी का नाम नहीं मिलेगा। टाटा, अंबानी, अडानी इनमें से एक भी व्यक्ति ओबीसी नहीं है, लेकिन जब आप मनरेगा की सूची निकालेंगे तो उसमें ज्यादातर नाम ओबीसी के मिलेंगे। आपका कर्जा कोई माफ नहीं करेगा, लेकिन अडानी अंबानी का हजारों करोड़ कर्ज माफ कर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- इस्तीफे के 50 दिन बाद धनखड़ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नए उपराष्ट्रपति की जीत विश्वास और भरोसा…
प्रजापति समाज के लिए राहुल ने खोला दिल का दरवाजा
वहीं प्रजापति समाज को लेकर कहा कि देश में आपकी 9 करोड़ आबादी है। आपने जो इतिहास पढ़ा उसमें कहीं भी प्रजापति शब्द का जिक्र नहीं है। मैंने भी प्रजापति शब्द इतिहास में नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा कि RSS चाहता है कि समाज का जो व्यक्ति जहां है, वहीं रुका रहे। लेकिन हम चाहते हैं प्रजापति समाज, ओबीसी, दलिता का बच्चा अंबानी, अडानी जैसा बने। यही मेरी लड़ाई है। आप लोग मेरी प्रेरणा हो। मैं आप लोगों से काफी कुछ सीखता हूं। कभी आप लोगों किसी प्रकार की जरूरत पड़े तो मेरे दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं।
तानाशाही कर रहा चुनाव आयोग: राहुल
राहुल गांधी ने रायबरेली के बटोही रिसॉर्ट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कहते थे कि दाल में कुछ काला है। लेकिन किसी के पास कोई सबूत नहीं था। अब हमारे पास सबूत है। चुनाव आयोग को इसको रोकने के बजाय तानाशाही कर रहा है।
Rahul gandhi called bjp rss villains for obc and sc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
May 05, 2026 | 10:27 AMमुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 05, 2026 | 10:27 AMMaharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMMP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
May 05, 2026 | 10:12 AMबंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
May 05, 2026 | 09:58 AMमिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
May 05, 2026 | 09:55 AMजूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
May 05, 2026 | 09:48 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














