Pune: निकाय चुनाव से पहले सुप्रिया सुले का सख्त रुख, गठबंधन पर लगा ब्रेक
Maharashtra Local Body Election से पहले सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि सीट बंटवारे पर लिखित सहमति के बिना अजित पवार गुट से किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार और सुप्रिया सुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: आगामी निकाय चुनावों को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।
पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए सुले ने स्पष्ट किया कि जब तक सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो जाती, तब तक वह अजीत पवार गुट से किसी भी तरह की चर्चा नहीं करेंगी। सुप्रिया सुले ने कहा, ‘निकाय चुनावों में गठबंधन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है।
सीट शेयरिंग जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर बिना लिखित सहमति और पारदर्शिता के बातचीत का कोई अर्थ नहीं है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले यह तय होना अनिवार्य है कि कौन-सी पार्टी कितनी और किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
ये भी पढ़ें :-
कार्यकर्ताओं के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे हम
सुले ने स्पष्ट किया कि गठबंधन कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक राजनीतिक समझ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी गई है, पाटी नेतृत्व का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के हितों के साथ कोई समझौता न हो। सुले के अनुसार, जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला भविष्य में नुकसानदेह साबित हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खुले के इस कड़े रुख से पुर्ण की राजनीति में नए समीकरण बन सकते है।
