Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी

Pune Airport Metro: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की बैठक में पुणे एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने वाले कल्याणीनगर-एयरपोर्ट कॉरिडोर और पौड रोड पर डबल डेकर फ्लाईओवर के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 07:43 AM

पुणे एयरपोर्ट मेट्रो परियोजनाओं बैठक (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Airport Metro Kalyani Nagar: सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति देने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित कल्याणीनगर-एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में पुणे मेट्रो भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया। इस परियोजना के पूरा होने पर पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के प्रमुख मेट्रो रूट सीधे एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और तेज, सुविधाजनक व आधुनिक यात्रा अनुभव मिलेगा।

डबल डेकर फ्लाईओवर योजना को भी मंजूर किया गया

बैठक में शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वनाज-चांदणी चौक मार्ग पर प्रस्तावित मेट्रो विस्तार के तहत कचरा डिपो क्षेत्र से डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने को मंजूरी दी गई है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पौड रोड और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह परियोजना बेहद अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही पौड फाटा से वनदेवी मंदिर तक भी डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वारजे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को लगातार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और पांच प्रमुख सिग्नलों पर लगने वाली भीड़ कम होगी।

फंड की चिंता न करें अधिकारी

परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जब वित्तीय आवश्यकताओं पर चर्चा हुई तो अधिकारियों ने बजट संबंधी चिंता जताई। इस पर मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि किसी भी अधिकारी को फंड की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन

इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर

खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल

मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यक वित्तीय संसाधनों और मंजूरियों की व्यवस्था वे स्वयं सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो परियोजनाओं का उद्देश्य केवल बजट नहीं, बल्कि शहर के भविष्य और नागरिकों की सुविधा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीएमपीएमएल बस सेवाओं के साथ बेहतर तालमेल बनाकर ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ को मजबूत करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:- मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट

मेट्रो नेटवर्क विस्तार की योजना

बैठक में पुणे मेट्रो नेटवर्क के व्यापक विस्तार पर भी चर्चा की गई। पीसीएमसी से भक्ति शक्ति चौक, रामवाड़ी से वाघोली, खराड़ी-हडपसर-स्वारगेट-खड़कवासला, नल स्टॉप-वारजे-माणिकबाग और हडपसर से लोणी कालभोर जैसे मागों के विस्तार को गति देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, शेवालेवाड़ी-हडपसर-कात्रज कॉरिडोर को आगे बढ़ाकर चांदणी चौक से वाकड तक विस्तारित करने के लिए नया डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। इससे शहर के बाहरी क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन आसान होगा।

Airport pune metro corridor approved kalyani nagar murlidhar mohol double decker flyover

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 07:43 AM

Topics:  

  • Airport
  • Maharashtra News
  • Metro Trains
  • Pune Metro
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.