- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Sharad Pawar Meets Mpsc Students Protest Continues For Third Day
MPSC छात्रों से मिले शरद पवार, तीसरे दिन भी विरोध जारी
- Written By: अमन दुबे

पुणे : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) को 2025 से नया पाठ्यक्रम (New Syllabus) लागू करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र बालगंधर्व चौक (Student Balgandharva Chowk) पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों (Protesting Students) से मुलाकात की। इस अवसर पर पवार ने धरना स्थल से ही छात्रों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर बातचीत की। हलाकीं, उसके बाद भी विद्यार्थियों ने आंदोलन जारी रखा है। जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेंगा, ऐसा विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया है।
एमपीएससी परीक्षाओं के लिए नया पाठ्यक्रम 2025 से लागू करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बालगंधर्व चौक पर पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। पिछले कई महीनों से विद्यार्थी इसकी मांग कर रहे है। इसके खिलाफ पहले दो बार विरोध प्रदर्शन हो चुके है। हलाकीं, इसके बाद भी एमपीएससी ने अपना फैसला नहीं बदला। आयोग के निर्णय में बदलाव नहीं होने के कारण पिछले दो दिन से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने बालगंधर्व चौक पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बारामती उपचुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्या बोले डॉक्टर
59 साल में पहली बार शरद पवार बारामती में नहीं कर सके मतदान, सुप्रिया सुले ने बताया क्यों हुआ ऐसा?
Baramati By-Election: सुप्रिया सुले ने डाला वोट, शरद पवार क्यों नहीं आए मतदान करने? जानें हेल्थ अपडेट
अस्पताल के बिस्तर से शरद पवार की भावुक अपील- सुनेत्रा को जिताएं, अजित को श्रद्धांजलि दें
इस आंदोलन स्थल पर मंगलवार को रात करीब ग्यारह बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने भेंट देकर विद्यार्थियों से मुलाकात की। हजारों प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के बीच में जाकर पवार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान इलाका तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पवार ने कहा, ‘2025 से पाठ्यक्रम लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की जाएगी। मैं इसमें छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहूंगा। पवार ने धरना स्थल से मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। तब शिंदे ने बैठक करने का वादा की। पवार की इस घोषणा के बाद छात्रों ने ताली बजाकर और मोबाइल फोन की टॉर्च लगाकर उनका स्वागत किया।
विद्यार्थी आंदोलन पर कायम, लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन रहेगा जारी
लिहाजा पिछले दो दिनों से छात्रों का यह आंदोलन जारी है। आज आंदोलन का तीसरा दिन है। शरद पवार के मुलाकात के बाद भी विद्यार्थी आंदोलन पर कायम है। जब तक एमपीएससी लिखित आदेश जारी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, ऐसा स्टैंड विद्यार्थियों ने लिया है। जब भी हमने विरोध किया, हमें केवल आश्वासन दिया गया। लेकिन, आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है, ऐसी राय विद्यार्थीयों ने व्यक्त की। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री पुणे आए हुए थे, लेकिन, उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से बात नहीं की, ऐसा खेद विद्यार्थियों ने जताया।
Sharad pawar meets mpsc students protest continues for third day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Apr 27, 2026 | 02:35 PMसुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवाड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?
Apr 27, 2026 | 02:16 PMचलती ट्रेन से गिरा युवक, चेन पुलिंग के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे ने दिए जांच के आदेश
Apr 27, 2026 | 02:10 PMMohini Ekadashi: आज मोहिनी एकादशी व्रत, जरूर पढ़ें ये चमत्कारी कथा, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट
Apr 27, 2026 | 01:39 PMमुंबई: राघव चड्ढा के घर के बाहर ‘आप’ का जोरदार विरोध; गद्दार के नारों के बीच 8 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
Apr 27, 2026 | 01:19 PMगर्मियों में मिलने वाला यह काला फल है डायबिटीज का काल! बस जान लें खाने का सही तरीका
Apr 27, 2026 | 12:57 PMपहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
Apr 27, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














