शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज: पुणे से मुंबई रवाना हुए NCP चीफ, जानें स्वास्थ्य को लेकर क्या बोले डॉक्टर
Sharad Pawar Health Update: शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिल गई है। डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती हुए पवार अब पूरी तरह स्थिर हैं और मुंबई लौट रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sharad Pawar Discharged From Pune Hospital: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के समर्थकों के लिए राहत भरी खबर है। 85 वर्षीय दिग्गज नेता को बुधवार सुबह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी सेहत में अब काफी सुधार है और वे पूरी तरह से ‘स्टेबल’ हैं।
क्या थी स्वास्थ्य समस्या?
शरद पवार को पिछले रविवार को शरीर में पानी की कमी और कमजोरी की शिकायत के बाद पुणे के इसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र और लगातार राजनीतिक सक्रियता के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं, लेकिन अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी।
डॉक्टरों का क्या कहना है?
रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन और मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ, डॉ. परवेज ग्रांट ने मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की कि शरद पवार अब स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि मिस्टर पवार को छुट्टी दे दी गई है और वह मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनके सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
पुलिस सुनती तो जिंदा होता अक्षय…, पुणे जहरीली शराब कांड में फूटा पीड़ित परिवारों का गुस्सा, मिलीभगत के आरोप
Maharashtra MLC Election: MVA में सीटों का बंटवारा पूरा, कांग्रेस व ठाकरे बड़े भाई, शरद पवार के साथ हुआ खेला!
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पुणे सीट पर NCP vs NCP की जंग होगी जंग, शरद पवार गुट से श्रीकांत पाटिल होंगे उम्मीदवार
#WATCH | Maharashtra | NCP-SCP chief Sharad Pawar discharged from Ruby Hall Clinic in Pune. Dr Purvez Grant, Chief Cardiologist, Chairman and Managing Trustee of Ruby Hall Clinic says, “Mr Pawar has been discharged. He is travelling to Bombay, I am very happy that he is doing… pic.twitter.com/EFZAbBSLCq — ANI (@ANI) February 25, 2026
हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों के विश्राम के बाद वह दोबारा अपनी सामान्य दिनचर्या और राजनीतिक दौरों पर लौट सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में 27 घंटे फंसी रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट, 169 यात्रियों की अटकी सांसें; जानें क्या था फॉल्ट?
फरवरी में दूसरी बार हुए भर्ती
गौरतलब है कि फरवरी के महीने में यह दूसरी बार था जब पूर्व केंद्रीय मंत्री को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इससे पहले 9 फरवरी को सीने में संक्रमण के चलते उन्हें इसी अस्पताल में लाया गया था, जहां से 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी मिली थी। बार-बार अस्पताल जाने की खबरों से कार्यकर्ताओं में बेचैनी थी, लेकिन आज उनके डिस्चार्ज होने की खबर ने सबको सुकून दिया है। शरद पवार अब पुणे से सड़क मार्ग या हवाई मार्ग के जरिए मुंबई स्थित अपने आवास ‘सिल्वर ओक’ पहुंचेंगे, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी जारी रखेगी।
