Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा की अटकलें

NCP BJP Merger Rumours: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल। क्या शरद पवार की NCP का बीजेपी में विलय होगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ 'वर्षा' पर हुई सीक्रेट मीटिंग का पूरा इनसाइड ट्रैक पढ़ें।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:28 PM

देवेंद्र फडणवीस और जयंत पाटील (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jayant Patil Next Finance Minister: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में एक नए फार्मूले पर खिचड़ी पक रही है। दावा किया जा रहा है कि शरद पवार की राकां का जल्द ही बीजेपी में विलय हो सकता है और बड़े पवार के करीबी व राकां के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल महायुति सरकार में बीजेपी के नए वित्त मंत्री बन सकते हैं। ऐसी अटकलें मंगलवार की रात वर्षा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुए जयंत पाटिल की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लगाई जा रही हैं। उल्लेखनीय यह है कि बैठक के दौरान महायुति सरकार में शामिल राकां अजीत पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी वर्षा पर मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि सभी की मौजूदगी में नए फॉर्मूले पर मंथन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना में दूसरी बार बगावत के बाद शरद पवार की राकां के टूटने को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के निर्वाचन क्षेत्र पुनर्गठन बिल को समर्थन के संकेत और राकां के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मंगलवार की रात वर्षा पर अचानक हुई मुलाकात के जरिए शरद पवार ने अपनी पार्टी को टूटने से बचाने के लिए खुद ही बीजेपी से हाथ मिलाने की तैयारी कर ली है।

पटेल-तटकरे की उपस्थिति से गहराया रहस्य

महायुति सरकार में वित्त मंत्रालय पहले राकां अजित पवार के हिस्से में था। बारामती में 28 जनवरी 2026 को हुए विमान हादसे में अजीत पवार के निधन के बाद फडणवीस ने वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। लेकिन अजीत गुट वित्त मंत्रालय फिर से मांग रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा

भंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता

Akola News: अमृत योजना चरण-2 में देरी, अकोला की 217 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना अटकी

अकोला कांवड़ यात्रा: शिवभक्तों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘आपला दवाखाना’ को 2 लाख की मंजूरी

ऐसे में फडणवीस ने पहले वित्त मंत्री रह चुके राकां नेता जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने का फार्मूला अजित पवार गुट के प्रमुख नेताओं के समक्ष रखा है। माना जा रहा है कि पटेल और तटकरे पहले लंबे समय तक शऱद पवार के नेतृत्व में राकां में रह चुके हैं। इसलिए फडणवीस का नया फार्मूला मंजूर कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा

जयंत पाटिल ने दिया स्पष्टीकरण

जयंत पाटील ने राकां के बीजेपी या किसी अन्य पार्टी में विलय तथा गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे उरण-ईश्वरपुर के नगराध्यक्ष के अयोग्यता मामले पर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। वित्त मंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसी चर्चाएं होने से मुझे दुख होता है। पाटिल ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात केवल इस्लामपुर क्षेत्र के ईश्वरपुर नगर परिषद अध्यक्ष की अयोग्यता से जुड़े मामले को लेकर थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी न तो प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे से कोई मुलाकात हुई और न ही मुख्यमंत्री के साथ कोई संयुक्त बैठक हुई। वहीं सुप्रिया सुले ने भी कहा कि एनडीए में शामिल होने या केंद्र के पुनर्निर्धारण विधेयक का समर्थन करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। विधेयक का अध्ययन करने के बाद ही पार्टी अपना रुख तय करेगी।

Jayant patil next finance minister maharashtra cm devendra fadnavis meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Jayant Patil
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.