Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड़ में ईंधन की बढ़ती कीमतों की मार; नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल बस और ऑटो का किराया 40% तक बढ़ेगा

Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड़ में ईंधन की बढ़ती कीमतों और ट्रैफिक जाम के कारण जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल बस और ऑटो के किराए में 40% तक की भारी बढ़ोतरी होने की आशंका है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 01, 2026 | 02:50 PM

पिंपरी-चिंचवड़ बस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pimpri Chinchwad  School Bus Fare Hike News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और ईंधन कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब पिंपरी-चिंचवड़ शहर के आम नागरिकों पर साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने जहां घरेलू बजट को प्रभावित किया है, वहीं नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले स्कूल परिवहन शुल्क में संभावित वृद्धि ने अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है। नए शैक्षणिक सत्र में कटेगी अभिभावकों की जेब गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद जून माह से विभिन्न स्कूलों में नया सत्र शुरू होने जा रहा है।

ऐसे में पिंपरी, चिंचवड़, भोसरी, निगड़ी, वाकड़, सांगवी और आसपास के क्षेत्रों में संचालित स्कूल बसों और ऑटो रिक्शा के किराए में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। परिवहन संचालकों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना मजबूरी है।

संचालन खर्च के साथ ईंधन खपत बढ़ी

स्कूल बस और रिक्शा संचालकों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में डीजल की कीमतों में तेजी आई है और इसके साथ ही इंजन ऑयल, स्पेयर पार्ट्स, बीमा तथा आरटीओ शुल्क में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

महावितरण के दावों की खुली पोल, मानसून पूर्व तैयारी के बावजूद गांवों में गुल रही बिजली

महाराष्ट्र में 1 जून से तूफानी बारिश का अलर्ट; सरकार की किसानों से की ये अपील, जानें कब आएगा असली मॉनसून

तेज आंधी से धूपकालीन धान और आम की फसलों को भारी नुकसान; भीषण तपन के बाद पारे में आई आंशिक गिरावट

सेहत के नाम पर धोखा? नागपुर में RO वाटर के नाम पर खेल? कैन में बिक रहा सिर्फ नल का पानी

परिवहन खर्च का बढ़ना हमारे लिए चिंता का विषय बढ़ती महंगाई के कारण परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्कूल फीस और शैक्षणिक सामग्री के बाद अब परिवहन खर्च बढ़ना चिंता का विषय है। शोभा ठोंबरे, अभिभावक

किराए में 40% की बढ़ोतरी

ईंधन और रखरखाव लागत में लगातार वृद्धि के चलते आगामी एक महीने में किराए में 30 से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी पर विचार किया जा रहा है। मौजूदा परिस्थितियों में बिना शुल्क वृद्धि के संचालन करना कठिन होता जा रहा है।
मोहन पाटोले, स्कूल बस मालिक

यह भी पढे़ं:- पुणे में थर्मामीटर से भी ज्यादा खतरनाक है ‘हीट स्ट्रेस’ का स्तर; वैज्ञानिकों ने दी जनस्वास्थ्य संकट की चेतावनी

ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी

पिंपरी-चिंचवड़ और हिंजवड़ी मे ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों की ईंधन खपत भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। बसों को दिन में कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे संचालन खर्च में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। इस संभावित किराया वृद्धि का सबसे अधिक असर उन परिवारों पर पड़ेगा, जिनके बच्चे दूर स्थित स्कूलों में पढ़ते हैं। पहले से बढ़ी हुई स्कूल फीस, किताबों और अन्य शैक्षणिक खर्चा से जूझ रहे अभिभावकों के लिए परिवहन शुल्क में वृद्धि एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित होगी।

School bus pimpri chinchwad auto fare hike parents tension fuel rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Bus Services
  • Maharashtra News
  • Pimpri Chinchwad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.