- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pcmc Financial Crisis Arbitration Disputes 527 Crore Burden
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
PCMC Financial Crisis News: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की अधूरी परियोजनाएं और ठेकेदार विवाद अब भारी पड़ रहे हैं। 2 आर्बिट्रेशन मामलों में फैसले मनपा के खिलाफ गए तो 527 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ बढ़ सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका भवन फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
PCMC Financial Crisis Arbitration: पिंपरी-चिंचवड़ नगरपालिका द्वारा शुरू की गई कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं समय पर पूर्ण न होने और ठेकेदारों के साथ बढ़ते विवादों के कारण मनपा की वित्तीय स्थिति पर गहरा संकट मंडराने लगा है।
दो पृथक मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) मामलों में ठेकेदारों के पक्ष में आए संभावित निर्णयों के कारण मनपा पर लगभग 527 करोड़ 48 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आने की आशंका है। पहले से ही भारी देनदारियों का सामना कर रही महापालिका के लिए यह नई स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण सिद्ध हो रही है।
शहर के प्रमुख बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रोजेक्ट्स में उत्पन्न बाधाओं, जन-आंदोलनों और तकनीकी विवादों के कारण कई कार्य वर्षों तक लंबित रहे। इसके परिणामस्वरूप संबंधित ठेकेदारों ने कानूनी मध्यस्थता का मार्ग अपनाया, जहां अब मनपा को भारी हर्जाना भुगतना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
Cylinder Blast: जालना के मंठा चौफुली में भीषण आग का तांडव; सिलेंडर फटने से 10 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
PMRDA Budget 2026 Pune: पीएमआरडीए का 4628 करोड़ का बजट मंजूर, कात्रज-यरवडा ट्विन टनल को मिली रफ्तार
साढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
पवना पाइपलाइन परियोजना
यह परियोजना पिंपरी-चिंचवड़ मनपा का सबसे बड़ा वित्तीय विवाद है। इस परियोजना को स्थानीय किसानों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा था। 9 अगस्त 2011 को आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद यह कार्य पूरी तरह ठप हो गया था।
हालांकि, राज्य सरकार ने 8 सितंबर 2023 को इस परियोजना पर लगी रोक हटा दी, लेकिन दीर्घकाल तक कार्य बंद रहने और अनुबंध रद्द होने के कारण ठेकेदार ने निगम के विरुद्ध दावा ठोक दिया।
- नाशिक फाटा डबल डेकर फ्लाईओवर
- दूसरा प्रकरण नाशिक फाटा स्थित द्वि-स्तरीय फ्लायओवर से संबंधित है, जिसका निर्माण पुणे-मुंबई पुराने राजमार्ग पर यातायात के दबाव को कम करने हेतु किया गया था।
- मूल लागत 93 करोड़ रुपये
- ठेकेदार की मांग 30.76 करोड़ रुपये
- 6 नवंबर 2024 के निर्णय अनुसार देय राशि लगभग 31 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें :- Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
कानूनी विवाद भी बन रहे वजह
- हाल ही में, मनपा ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु म्युनिसिपल बॉन्ड और ग्रीन बॉन्ड के माध्यम माध्यम से 400 करोड़ रुपये का ऋण लिया है, है, जिसकी सूचना मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गई है।
- बीएसई के नियमों के अनुसार, मनपा को अपनी सभी वर्तमान और संभावित देनदारियों का विवरण सार्वजनिक करना अनिवार्य है, जिसके कारण ये आर्विटेशन मामले प्रकाश में आए है। परियोजनाओं में विलंब, ठेकेदारों के परिवर्तन और बढ़ते कानूनी विवादों के कारण विकास कार्यों की लागत निरंतर बढ़ती जा रही है।
- मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो इसका सीधा प्रभाव न केवल शहर के विकास कार्यों की गति पर पड़ेगा।
Pcmc financial crisis arbitration disputes 527 crore burden
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
May 05, 2026 | 02:07 PMकमर्शियल सिलेंडर 3200 पार, खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी; नागपुर में 50% तक बढ़ सकते हैं दाम
May 05, 2026 | 02:06 PMBihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
May 05, 2026 | 02:06 PMममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
May 05, 2026 | 02:06 PMदूसरों के घर बर्तन धोने वाली बन गई विधायक, बीजेपी उम्मीदवार कलिता माझी ने कर दिखाया कारनामा
May 05, 2026 | 02:05 PMमुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
May 05, 2026 | 02:04 PM‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
May 05, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













