ईएसआईएस कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत; नासिक के एसएमबीटी अस्पताल में अब मिलेगा पूरी तरह कैशलेस इलाज
Nashik ESIC Cashless Treatment: इगतपुरी के एसएमबीटी अस्पताल में अब ईएसआईएस कार्डधारकों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज मिलेगा। इससे नासिक, ठाणे, पालघर और आसपास के हजारों श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
- Written By: अंकिता पटेल
ईएसआईएस योजना, कैशलेस इलाज, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )
Nashik ESIC Cashless Treatment Employee State Insurance: कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत आने वाले हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। नासिक जिले के इगतपुरी स्थित एसएमबीटी अस्पताल और महाराष्ट्र कर्मचारी राज्य बीमा सोसायटी के बीच एक विशेष समझौता हुआ है। इसके तहत अब सभी ईएसआईएस कार्डधारकों और उनके आश्रितों को अस्पताल में सभी द्वितीयक स्तर के इलाज और जांच पूरी तरह से ‘कैशलेस’ मिलेंगे।
हजारों श्रमिकों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा आधुनिक इलाज
नासिक, इगतपुरी, सिन्नर, कोपरगांव, अकोले, संगमनेर, अहिल्यानगर सहित ठाणे और पालघर के औद्योगिक क्षेत्रों के हजारों श्रमिकों को अब इलाज के लिए मुंबई या पुणे जाने की जरूरत नहीं होगी।
कई आधुनिक सुविधाएं देने की कही गई बात जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग व प्रसूति, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, दंत व नेत्र रोग, आईसीयू, रेडियोलॉजी जांच और ब्लड बैंक जैसी अत्याधुनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में 21 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी प्रतिबंध; 5 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक
मुंबई में सभी पेड़ों का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण, BMC तैयार करेगी जोखिम आधारित ट्री डेटाबेस
नासिक जिले के छात्रों के लिए ST की राहत; शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही 28,226 विद्यार्थियों को मिले बस पास
ठाणे में 400 परिवारों को राहत: 10 साल से रुके MHADA पुनर्विकास मामले में डेवलपर गिरफ्तार
ESIS इलाज के लिए रेफरल और पहचान पत्र अनिवार्य
इलाज के लिए मरीज के पास वैध ईएसआईएस पहचान पत्र या राष्ट्रीय पहचान पत्र होना अनिवार्य है। मरीजों को एमएच-ईएसआई सोसायटी के संबंधित चिकित्सा अधीक्षक या प्रशासनिक चिकित्सा अधिकारी से आधिकारिक रेफरल पत्र लाना होगा, जो 7 दिनों तक वैध रहेगा।
यह भी पढ़ें:-नासिक जिले के छात्रों के लिए ST की राहत; शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही 28,226 विद्यार्थियों को मिले बस पास
गंभीर स्थिति में मरीज बिना रेफरल पत्र के सीधे अस्पताल में भर्ती हो सकता है। उन्हें केवल अपना ईएसआईएस कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारियों से प्रवेश को नियमित करा लिया जाएगा।
इस समझौते से सामान्य कर्मचारियों को भी 25 से अधिक स्पेशालिटी और सुपर स्पेशालिटी सेवाओं का लाभ पूरी तरह कैशलेस मिलेगा। अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा को हर व्यक्ति की पहुंच में लाना ही हमारा लक्ष्य है।
-एसएमबीटी, निदेशक (स्वास्थ्य सेवा), सचिन बोरसे
