2.5 लाख वोटों से जीतेंगी सुनेत्रा पवार! मतदान के दिन ही रोहित पवार ने कर दी भविष्यवाणी, पेश किया आंकड़ा
Rohit Pawar Prediction for Baramati Bypoll : रोहित पवार ने बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की 2.5 लाख वोटों से जीत की भविष्यवाणी की। अजित दादा को याद कर हुए भावुक।
- Written By: अनिल सिंह
Rohit Pawar Sunetra Pawar Victory Margin (फोटो क्रेडिट-X)
Rohit Pawar Sunetra Pawar Victory Margin: बारामती विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए आज हो रहे मतदान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने एक बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। पिंपली गांव में अपना वोट डालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रोहित पवार ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जीत का न केवल दावा किया, बल्कि 2.5 लाख वोटों का एक सटीक आंकड़ा भी पेश कर दिया।
रोहित पवार ने मतदाताओं से अपील की कि भले ही उनके नाम दूर के बूथों पर आए हों, लेकिन वे अजित दादा के प्रति अपने प्रेम और आदर के लिए घर से बाहर निकलें और मतदान करें। उन्होंने कहा, “दादा के कार्यकर्ता हर जगह लोगों की सहायता के लिए मौजूद हैं। चाहे बूथ कितनी भी दूर क्यों न हो, सुनेत्रा काकी को भारी बहुमत से जिताने के लिए अपना वोट जरूर डालें।”
‘अजित दादा’ की यादों में डूबे रोहित
अजित पवार के निधन के बाद हो रहे इस पहले चुनाव में रोहित पवार काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे कैसे साइकिल रैलियों के जरिए दादा और शरद पवार साहब के लिए प्रचार किया करते थे। रोहित ने कहा, “अजित दादा अपने भाषणों में जितने सख्त दिखते थे, असल में वे दिल से उतने ही नरम थे। वे हमेशा मुझसे बड़े लाड़ से पूछते थे, ‘चिरंजीव, काय चाललंय?’ (बेटा, क्या चल रहा है?)।”
सम्बंधित ख़बरें
‘रिपोर्ट का इंतजार करने वाले सत्ता के दलाल’, अजित पवार और अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा हमला
सुनेत्रा पवार के विमान में तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप; सुप्रिया सुले ने खोला VSR कंपनी का कच्चा चिट्ठा
किसान कर्जमाफी के लिए रोहित पवार का बड़ा ऐलान, 12 जून को पंढरपुर में करेंगे अन्न त्याग आंदोलन
राकांपा स्थापना दिवस पर युवा नेताओं का सरकार पर हमला, संघर्ष जारी रखने का आह्वान
ये भी पढ़ें- 59 साल में पहली बार शरद पवार बारामती में नहीं कर सके मतदान, सुप्रिया सुले ने बताया क्यों हुआ ऐसा?
2029 में बारामती से चुनाव? रोहित ने दिया जवाब
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि क्या रोहित पवार भविष्य में बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस पर विराम लगाते हुए रोहित ने स्पष्ट किया कि उनकी कर्मभूमि कर्जत-जामखेड ही रहेगी। उन्होंने कहा, “मैंने 2019 में कर्जत-जामखेड से चुनाव लड़ा और 2029 में भी मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगा। 2024 में भी मुझे रोकने के लिए भारी वित्तीय बल का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन मैं तीसरी बार भी वहीं की जनता की सेवा करूंगा।”
जीत का गणित और जनता का विश्वास
रोहित पवार ने विश्वास जताया कि बारामती की जनता अजित पवार द्वारा किए गए विकास कार्यों और सुनेत्रा पवार के प्रति अपनी सहानुभूति को वोट में तब्दील करेगी। उनके अनुसार, 2.5 लाख वोटों का अंतर यह साबित कर देगा कि बारामती का गढ़ आज भी पवार परिवार के प्रति अटूट निष्ठा रखता है। फिलहाल, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
