Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

Maharashtra Politics News: चुनाव आयोग ने सुनेत्रा पवार गुट से पार्टी संविधान में किए गए बदलावों की जानकारी मांगी है। राकांपा के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने अध्यक्ष चुनाव को चुनौती दी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 04, 2026 | 07:24 AM

सुनेत्रा पवार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NCP Sunetra Pawar Election Commission: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग के एक पत्र ने पार्टी की अंदरूनी सियासत को और गर्मा दिया है। आयोग ने 27 जुलाई को भेजे गए पत्र में पार्टी से संविधान में किए गए संशोधनों की विस्तृत जानकारी मांगी है। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठनात्मक प्रक्रिया को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए थे बदलाव

जानकारी के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद 26 फरवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। साथ ही पार्टी संविधान की धारा 6, 7, 12, 32 और 36 में संशोधन किए गए। हालांकि, इन संशोधनों की सूचना चुनाव आयोग को उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके संबंध में आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को मिली चुनौती

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कानूनी चुनौती दी है। उन्होंने सुनेत्रा पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी बृजमोहन श्रीवास्तव को कानूनी नोटिस भेजा है।

सम्बंधित ख़बरें

अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये

बारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत

छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट

रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक

यह भी पढ़ें:- एथेनॉल और स्टार्च के चलते बढ़ रहा मक्का बाजार MARKFED की पहली ई-नीलामी के बाद दिखी तेजी

चुनाव प्रक्रिया को अवैध घोषित करने की मांग

नोटिस में मांग की गई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया को गैर-कानूनी घोषित किया जाए। सच्चिदानंद सिंह का दावा है कि अजीत पवार के निधन के बाद यह तय हुआ था कि प्रफुल पटेल अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके बावजूद अलग राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई, जिस पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। अब चुनाव आयोग की ओर से मांगी गई जानकारी और कानूनी चुनौती के बाद राकां के भीतर नेतृत्व विवाद और तेज होने की संभावना है।

Election commission notice to sunetra pawar ncp faction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 07:24 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • NCP
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.