Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे

Rohit Pawar Aaditya Thackeray Meeting: SRA कार्यालय में मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे। रोहित पवार ने 5000 करोड़ की जमीन बिल्डर को देने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 03, 2026 | 04:31 PM

आदित्य ठाकरे और रोहित पवार (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Rohit Pawar Aaditya Thackeray SRA Meet: मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के बांद्रा कार्यालय में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे की अचानक मुलाकात हो गई। दोनों युवा नेता अलग-अलग जनसमस्याओं और एसआरए से जुड़े मुद्दों को लेकर पहुंचे थे।

इस संयोगवश हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) महेंद्र कल्याणकर से मुलाकात की और मुंबई में 5 से 10 वर्षों से अटकी पड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं व अन्नाभाऊ साठे स्मारक से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुंबई झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरणाचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर साहेब यांच्यासोबत बैठक घेऊन मुंबईतील विविध भागातील झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरणाशी संबंधित विविध विषयांवर त्यांच्याशी सविस्तर चर्चा केली आणि हे प्रश्न मार्गी लावण्याची मागणी केली. तसंच एसआरए प्रकल्पात… pic.twitter.com/OpbQzPBbpb — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) August 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत

मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा

मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज

मुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित

5,000 करोड़ की जमीन बिल्डर को देने का गंभीर आरोप

एसआरए सीईओ से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक रोहित पवार ने एसआरए प्रशासन और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वर्ली स्थित एट्रिया मॉल के पास नालों व एसटीपी (STP) और बगीचों के लिए आरक्षित 10,000 वर्ग फुट जमीन को अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर बिल्डर को सौंप दिया।

रोहित पवार के मुताबिक, इस जमीन की मौजूदा बाजार कीमत लगभग 5,000 करोड़ है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में संलिप्त दो कार्यकारी अभियंताओं (मितकर और पाटिल) को निलंबित करने का आदेश फरवरी में ही दिया था, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये भी पढ़ें- मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज

5 से 10 साल से बकाया किराए और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

रोहित पवार ने एसआरए सीईओ के सामने प्रमुखता से मांग उठाई कि जिन झुग्गीवासियों की परियोजनाएं पिछले 5 से 10 वर्षों से रुकी हुई हैं, उनका बकाया किराया बिल्डरों से तत्काल वसूला जाए। उन्होंने बताया कि किराया न मिलने से आम नागरिक दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र लिखा गया है। रोहित पवार ने एसआरए आयुक्त को दोषी अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

आदित्य ठाकरे और रोहित पवार की साझा रणनीति

बैठक के दौरान आदित्य ठाकरे और रोहित पवार ने अन्नाभाऊ साठे स्मारक के आसपास फैली झुग्गी बस्ती के निवासियों के समुचित पुनर्वास को लेकर भी अधिकारियों से बात की। दोनों नेताओं ने मांग की कि स्मारक परिसर की जमीन का अधिग्रहण कर वहां के रहवासियों को उपयुक्त और सुरक्षित स्थान पर एसआरए के तहत पक्के मकान दिए जाएं। एसआरए कार्यालय में दोनों विपक्षी नेताओं की इस एकजुटता और साझा रुख ने मुंबई के पुनर्विकास मुद्दों पर सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर भारी दबाव बना दिया है।

Rohit pawar aaditya thackeray meet sra office 5000 crore land controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 04:31 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Rohit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.