-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Footpath Encroachment Supreme Court Order Pedestrian Rights Nagpur
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Footpath Encroachment: नागपुर में फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण से पैदल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के डेढ़ महीने बाद भी कार्रवाई प्रभावी नहीं दिख रही।

नागपुर, फुटपाथ अतिक्रमण, सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
Pedestrian Rights Footpath Encroachment: नागपुर शहर में जिस प्रकार सड़कों का विकास हुआ है उससे भी तेज इनके फुटपाथों पर अतिक्रमण का ‘कोढ़’ अब ‘कैंसर’ का रूप ले चुका है। पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ अब दुकानों, ठेलों, पार्किंग, गोदामों और अस्थायी बाजारों की स्थायी जागीर बन चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट 19 जून को ही कह चुका है कि फुटपाथ पर पैदल चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इस निर्देश के करीब डेढ़ महीना बीतने के बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन ‘ढाक के तीन पात’ ही नजर आ रहा है। यानी अब स्थानीय प्रशासन (मनपा व जिलाधिकारी कार्यालय) सुको को भी ठेंगा दिखाने से नहीं चूक रहा।
फुटपाथ पर व्यापार, सड़क पर पैदल यात्री…
आज शहर के करीब तीन चौथाई फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों कब्जा हो चुका है। कहीं फल मंडी, कहीं सोफा बाजार, कहीं होटल का विस्तार, कहीं रेडीमेड कपड़ों की दुकानें तो कहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री के शोरूम तक फुटपाथ पर फैल चुके हैं। बची हुई जगह पर वाहन पार्क है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
नतीजा यह कि जिसके लिए फुटपाथ बनाए गए थे वे ही नागरिक अब सड़क पर उतरने को मजबूर है। विडंबना यह है कि हर दिन हजारों लोग इसी अव्यवस्था के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और कार्यालय तक पहुंचते हैं लेकिन प्रशासन की संवेदनाएं शायद किसी और रास्ते से गुजरती है।
स्मार्ट सिटी के दावों के बीच नागपुर के फुटपाथ सबसे बदहाल तस्वीर पेश कर रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें बनाई जाती है, सुंदर टाइल्स बिछाई जाती है लेकिन कुछ ही दिनों में उन पर दुकानें सज जाती हैं। प्रशासन की उपलब्धिया विज्ञापनों में दिखाई देती है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि शहर का पैदल यात्री अपने हिस्से की जगह तलाश रहा है।
बगल में चोर, गांव में ढिंढोरा
मनपा के अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है, कैमरे पहुंचते हैं, जेसीबी चलती है, फोटो खिंचती हैं, लिखा-पढ़ी होती है, कागज लाल-नीले होते हैं, फाइले बनती है और अगले ही सप्ताह वही ठेले, वहीं दुकानें, वही कब्जे फिर उसी स्थान पर लौट आते हैं, सबसे हैरानी की बात यह है कि अतिक्रमण उन्मूलन विभाग के दफ्तर और मनपा मुख्यालय के आसपास तक फैले अतिक्रमण पर भी कार्रवाई अक्सर दिखाई नहीं देती। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के हाल इससे भी बुरे हैं जहां फुटपाथ के साथ सड़क पर भी कब्जा कर लिया गया है।
सरकारी दामाद को प्रशासन की मौन सहमति !
आज शहर का शायद ही कोई प्रमुख बाजार बचा हो जहां फुटपाथ अपने मूल स्वरूप में दिखाई देता हो। सीताबर्डी, गांधीबाग, इतवारी, सदर, धरमपेठ, मेडिकल चौक, कॉटन मार्केट, अजनी, जरीपटका, मानेवाड़ा और अन्य व्यस्त इलाकों में हालात लगभग एक जैसे हैं।
अतिक्रमण करने वालों का आत्मविश्वास और प्रशासन की निष्क्रयता, दोनों समान गति से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। हाल ये है कि अब सड़कों पर साप्ताहिक बाजारों का कब्जा रहता है। ऐसा नहीं है कि स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। अब तो शहरवासियों का लगने लगा है कि अतिक्रमण सरकारी दामाद बन चुका है।
यह भी पढ़ें:-Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
‘धृतराष्ट्र’ की भूमिका
महाभारत में घृतराष्ट्र की सबसे बड़ी आलोचना इस बात को लेकर होती है कि भले ही उसे आंखों से अपने दुष्ट पुत्र दुर्योधन की चालाकी दिखाई न देती हो लेकिन जानकारी और समझ पूरी थी।
इसे बावजूद अपने पुत्रमोह में धृतराष्ट्र ने कभी दुर्योधन को रोकने का प्रयास नहीं किया। ऐसा ही नजारा शहर में फुटपाथों से सडक तक फैल चुके अतिक्रमण को हो चुका है।
फर्क सिर्फ इतना है कि यहां स्थानीय प्रशासन आंखों वाले घृतराष्ट्र की भूमिका में है जिसे आंखों से सब दिखाई दे रहा है, फिर भी आंखें मूंदकर अतिक्रमण को न देखने की एक्टिंग जारी है।
Footpath encroachment supreme court order pedestrian rights nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
Aug 05, 2026 | 07:07 AMAaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Aug 05, 2026 | 07:00 AMलाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
Aug 05, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aug 05, 2026 | 06:31 AMGenelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Aug 05, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMKajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Aug 05, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














