Purandar Airport Project के बीच खानवडी में पहली ‘लैंडिंग’, मुआवजे पर CM के ऐलान का इंतजार
Pune के खानवडी गांव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दौरा कई मायनों में खास है। स्कूल उद्घाटन के साथ Purandar Airport Project , किसानों के मुआवजे और विकास की दिशा पर सबकी नजरें टिकी हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Purandar Airport CM Visit: पुरंदर तालुका का खानवडी गांव शनिवार को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहां जिला परिषद द्वारा निर्मित ‘ज्योति सावित्री जिला परिषद स्कूल’ का उद्घाटन करेंगे।
यह कार्यक्रम न केवल शैक्षिक दृष्टि से, बल्कि राजनीतिक और विकास के नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी गांव से क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले की द्विशताब्दी जयंती वर्ष के कार्यक्रमों का भी आगाज होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और राज्य मंत्रिमंडल के कई प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।
Purandar Airport Project की ‘पहली लैंडिंग’
इस दौरे की सबसे चर्चित बात यह है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे खानवडी गांव में उतरेगा, जो प्रस्तावित पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के तहत आने वाले 7 प्रमुख गांवों में से एक है। स्थानीय लोग इसे परियोजना की ‘पहली लैंडिंग’ के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि हवाई अड्डा बनने से पहले ही इस क्षेत्र की जमीन पर पहली बार किसी हेलीकॉप्टर का उतरना कौतूहल का विषय बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
ये भी पढ़ें :- Pune Metro Phase-2 को मिली रफ्तार: वाघोली और कात्रज तक नेटवर्क बढ़ेगा, 2029 तक कई नए रूट होंगे शुरू
प्रति एकड़ मुआवजे की दर तय नहीं
- प्रस्तावित पुरदर हवाई अड्डे के लिए कुल 1,285 हेक्टेयर (लगभग 3,000 एकड़) भूमि का चयन किया गया है, जिसमें खानवडी की 266 हेक्टेयर जमीन शामिल है, प्रशासन का दावा है कि जमीन की माप पूरी हो चुकी है और करीब 94 प्रतिशत किसानों ने अपनी सहमति दे दी है।
- लेकिन, घरातल पर अब भी कुछ चुनौतियां बरकरार है, प्रभावित किसानों के मन में मुआवजे की राशि और पुनर्वास को लेकर कई सवाल और आशंकाएं हैं। राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान तो किया है, लेकिन प्रति एकड़ मुआवजे की अंतिम दर अभी तय नहीं हुई है। कृषि विभाग और भूमि अभिलेख विभाग ने संपत्तियों का आकलन पूरा कर लिया है, फिर भी कुछ किसानों का विरोध जारी है।
- ऐसे में पूरे राज्य की नजरें मुख्यमंत्री के भाषण पर टिकी हैं कि क्या वे इस मंच से मुआवजे की दरों का ऐलान करेंगे या किसानों के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा करेंगे।
- खानवडी का यह दौरा तय करेगा कि पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना आने वाले दिनों में कितनी तेजी से गति पकड़ेगी। विकास और स्थानीय विरोध के बीच मुख्यमंत्री का यह रुख हवाई अड्डे के भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित होगा।
