-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Shiv Sena Party Reorganization Pune Executive Dismissed
मंत्री-विधायक भी बनें कार्यकर्ता, शिंदे ने पुणे कार्यकारिणी को किया बर्खास्त, नई रणनीति से बदलेंगे समीकरण
- Written By: प्रिया जैस
Shiv Sena Reorganization: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सख्त संदेश। निकम्मे पदाधिकारियों की होगी छुट्टी। पुणे कार्यकारिणी बर्खास्त, 43,000 गांवों में संगठन मजबूत करने का मास्टरप्लान।

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Shiv Sena Eknath Shinde: महाराष्ट्र में अगले लगभग तीन साल तक कोई चुनाव नहीं होने हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना पूरा फोकस शिवसेना (Shiv Sena) संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित कर दिया है। यही संकेत उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त संपर्क प्रमुखों और विभागीय संपर्क प्रमुखों के साथ आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में दिए।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने स्पष्ट किया कि पार्टी में अब केवल काम करने वालों को ही जगह मिलेगी और निकम्मे अर्थात जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं रहेंगे, उनकी तत्काल प्रभाव से पद से छुट्टी कर दी जाएगी। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मंत्री, सांसद या विधायक होने का पद और ओहदा भूलकर सभी को एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह मैदान में उतरना होगा।
जनता के बीच जाकर ही संगठन का विस्तार संभव
शिंदे ने जोर देकर कहा कि संगठन का विस्तार केवल कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्वांटिटी (संख्या) से ज्यादा क्वालिटी (गुणवत्ता) पर ध्यान दिया जाएगा। केवल सरकारी निधि के लालच में पार्टी से जुड़ने वालों की बजाय निष्ठा और मेहनत से काम करने वालों को ही भविष्य में बड़ी जिम्मेदारिया और पद दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
सनकी आशिक का खूनी खेल! कांदिवली में 12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, चेहरे पर चाकू से 16 बार किया वार
Mumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
पुणे कार्यकारिणी पर गाज
डीसीएम के इस कड़े रुख का असर भी दिखना शुरू हो गया है। हाल ही में पुणे में सांगठनिक शिथिलता को देखते हुए वहां की पूरी कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया गया। पुणे नगर निगम के पिछले अनुभवों और सांगठनिक कमजोरी को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य के अन्य जिलों के उन पदाधिकारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि जो पदों पर आसीन हैं लेकिन सक्रिय नहीं हैं, उनकी छुट्टी तय है।
यह भी पढ़ें – वोटिंग से ठीक पहले गोवा में रद्द हुआ विधानसभा उपचुनाव, बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों लगाई रोक?
सूक्ष्म नियोजन रणनीति
आगामी वर्षों में होने वाले चुनावों और संभावित निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन को देखते हुए शिंदे ने भी अब भाजपा की तर्ज पर सूक्ष्म नियोजन की रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है, उन्होंने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी 43,000 गावों में शिवसेना (Shiv Sena) का अस्तित्व प्रभावी रूप से दिखना चाहिए, इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर दो ‘बीएलए’ नियुक्त करने और उनके साथ नियमित बैठके करने के निर्देश दिए गए है।
Eknath shinde shiv sena party reorganization pune executive dismissed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PMकेरल के वायनाड में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन में अब तक 7 शव बरामद
Jul 11, 2026 | 01:03 PMTeam India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jul 11, 2026 | 01:01 PMChina Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
Jul 11, 2026 | 12:59 PMकश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
Jul 11, 2026 | 12:55 PMदतिया उपचुनाव: ‘यह पार्टी का निर्णय’, टिकट काटे जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने- VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:53 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
Jul 11, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM












