Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच

Maharashtra Jan Arogya Yojana Scam: महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजना में 16 हजार संदिग्ध दावों की जांच के लिए SIT गठित। CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- दोषियों पर होगी कड़ी साइबर कार्रवाई।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 09:22 AM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स : नवभारत डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Mahatma Phule Jan Arogya Yojana Scam Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजना में सामने आए कथित फर्जीवाड़े और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक जिले से जुड़े मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस एसआईटी की अध्यक्षता नाशिक के मंडलायुक्त प्रवीण गेडाम करेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एआई, डेटा एनालिटिक्स, साइबर जांच और फॉरेंसिक ऑडिट की मदद से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी विधानमंडल में आयोजित संयुक्त आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मेघना साकोरे बोर्डीकर, विधायक डॉ. राहुल आहेर, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. निपुण विनायक, सचिव ई। रवींद्रन, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते, नासिक मंडलायुक्त प्रवीण गेडाम, राज्य स्वास्थ्य गारंटी सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अण्णासाहेब

सम्बंधित ख़बरें

मोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ

नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन

राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?

चव्हाण व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विधायक डॉ. राहुल आहेर ने नासिक में सामने आए कथित फर्जीवाड़े की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य गारंटी सोसायटी द्वारा वर्ष 2024 से 2026 के दौरान की गई जांच में लगभग 16 हजार संदिग्ध दावों और सर्जरी के मामले सामने आए हैं। इनमें से 9,500 मामले केवल नासिक जिले से जुड़े हैं। इस मामले में नाशिक के पांच अस्पतालों की मान्यता रद्द कर दी गई है।

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गबन की गई राशि की वसूली भी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनआरोग्य योजनाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- मोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सायबर पुलिस की ली जाएगी मदद

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि करीब 13 लाख संदिग्ध मामलों की जांच एआई. डेटा एनालिटिक्स और अत्याधुनिक विश्लेषण प्रणाली के जरिए की जाएगी। साइबर धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस की मदद ली जाएगी और डिजिटल लेन-देन की निगरानी के लिए समन्वित तंत्र विकसित किया जाएगा।

रखी जाएगी रियल टाइम निगरानी

सीएम ने कहा कि बड़े उपचार दावों का विशेष ऑडिट, संदिग्ध मामलों का फॉरेंसिक ऑडिट और प्रत्येक जिले में फ्रॉड रोधी तंत्र स्थापित किया जाएगा। अत्याधुनिक डैशबोर्ड के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Mahatma phule jan arogya yojana scam sit probe cm fadnavis nashik updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 09:22 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.