- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Punekars Confused About Pop Ganesh Idols
‘पीओपी’ की मूर्तियों को लेकर पुणेकरों में असमंजस, पाबंदी और अनुमति को लेकर अस्पष्टीकरण
गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है। ये उत्सव 17 सितंबर तक रहेगा। उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। त्योहार की तैयारियां सार्वजनिक मंडलों के साथ-साथ घर-घर में भी चल रही हैं। हालांकि पीओपी मूर्तियों को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। पाबंदी के बावजूद पीओपी की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध है। हालही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनपा को सार्वजनिक मंडपों में पीओपी की मूर्तियां स्थापित न करने के निर्देश दिए है।
- Written By: शुभम सोनडवले

पीओपी की मूर्तियों
पुणे. गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है। ये उत्सव 17 सितंबर तक रहेगा। उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। त्योहार की तैयारियां सार्वजनिक मंडलों के साथ-साथ घर-घर में भी चल रही हैं। हालांकि पीओपी मूर्तियों को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। पाबंदी के बावजूद पीओपी की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध है। हालही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनपा को सार्वजनिक मंडपों में पीओपी की मूर्तियां स्थापित न करने के निर्देश दिए है। लेकिन मंडलों द्वारा इस बात को लेकर असमंजस है कि पीओपी को लेकर जारी नियम मुंबई में या पुणे में भी लागू है। मंडलों द्वारा पहले से ही मूर्तियों की बुकिंग कर ली गयी है। कई जगह लोग अब भी पीओपी मूर्तियों की तरफ आकर्षित हो रहे है। पुणेकरों का कहना है कि पीओपी मूर्तियों पर पाबंदी को लेकर हम असमंजस की स्थिति में है। हमें अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह नियम मुंबई या पुणे में भी लागू है। इसे लेकर लोगों में भ्रम पैदा हो गया है।
दरअसल प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) गणेश की मूर्तियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। लेकिन, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अमित बोरकर की पीठ ने निर्देश दिया है कि सार्वजनिक मंडपों में पीओपी की मूर्तियां स्थापित नहीं की जानी चाहिए, साथ ही कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशानिर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
पीओपी मूर्तियों पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन, सार्वजनिक मंडप में इन्हें स्थापित नहीं करने की घोषणा होने से नागरिक असमंजस में हैं। 2020 में पीओपी की मूर्तियों पर पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया था। हालांकि, इसे अभी भी लागू नहीं किया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी भी जताई है। हर साल राज्य सरकार भी पीओपी गणेश मूर्तियों पर प्रतिबंध लगाने का रुख अपनायी है, लेकिन वास्तव में इसे लागू नहीं किया गया है। हाईकोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ‘पीओपी’ को लेकर बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कोर्ट ने मनपा को भी निर्देश दिया है कि गणेश मंडल को अनुमति देते समय पीओपी पर प्रतिबंध की शर्त लगाना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी
गणेश विसर्जन के लिए पैसे ऐठने का चौंकाने वाला मामला, मंडल के पदाधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत
अगले बरस जल्दी आना…35 घंटे बाद आखिरकार लालबागचा राजा का विसर्जन, भक्त हुए भावुक
पीओपी की मूर्तियों को तालाब में न करें विसर्जित
जीवित नदी संस्था ने कहा कि मंडलों की तुलना घरों में पीओपी की मूर्तियां अधिक होती हैं। घर में बनी प्लास्टर ऑफ पेरिस की गणेश प्रतिमाओं को तालाबों, कुओं और नदी, नालों में विसर्जन किया जाता है। ये मूर्तियां विघटित नहीं होती इसलिए, इन्हें कई महीनों तक पानी पर तैरते हुए देखा जा सकता है। यह मछली और अन्य जलीय जीवन, जानवरों और पक्षियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इससे बचने के लिए मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं बनवाएं। इस तरह की मूर्तियों को होद में ही विसर्जन करें।
यह भी पढ़ें: लगातार पांच साल वाले गणेश मंडलों को अनुमति की आवश्यकता नहीं, जानें नियम और शर्तें
तुलसीबाग गणेश मंडल के नितिन पंडित ने कहा, “पीओपी का काम 90 प्रतिशत तक बंद हो गया है। पुणे में मंडल की मूर्तियां स्थायी हैं। इससे नदी में प्रदूषण नहीं होती। पूजा के लिए शाडू मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग किया जाता है। कसबा और जोगेश्वरी की मूर्तियां शाडू की मिट्टी से बनाई जाती है। पीओपी की मूर्तियां ज्यादातर घरेलू के लिए उपयोग किया जाता है। पीओपी का उपयोग सार्वजनिक मंडलियों में नहीं किया जाता है। मुंबई में दिक्कत है। बड़ी-बड़ी मूर्तियां हैं। इससे समुद्र में विसर्जन किया जाता है। कई जगह इसे होद में विसर्जन किया जाता है। लेकिन, हमारे यहां ऐसा नहीं होता है।”
कागज की लुगदी से मूर्ति बनाने वाले संतोष राउत ने कहा, “पिछले तीन वर्षों से हम अखबार की लुगदी से मूर्तियां बना रहे हैं। लेकिन, नागरिकों द्वारा इसकी मांग नहीं की जाती है। लोगों को पीओपी की मूर्तियां ज्यादा पसंद आते है। हालांकि लुगदी से बनी मूर्तियां पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। पर्यावरण के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।”
यह भी पढ़ें: प्राचीन शिव मंदिरों में से एक हैं फड़के महादेव मंदिर, माना जाता हैं भगवान शिव परिवार का खास मंदिर
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जय शंकर सालुंखे ने कहा, “केंद्रीय बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सार्वजनिक मंडपों में पीओपी की मूर्ति स्थापित नहीं की जाए। इस बारे में हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बात का भी कोई आदेश नहीं है कि हमें स्थानीय स्तर पर जांच करनी चाहिए या नहीं।”
Punekars confused about pop ganesh idols
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














