Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune के वाघोली में मां का खौफनाक कदम, 11 साल के बेटे की हत्या, बेटी घायल

Wagholi Crime News: पुणे के वाघोली इलाके में एक महिला ने अपने ही बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 13 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 27, 2026 | 03:53 PM

महिला ने अपने ही बच्चों पर हमला किया (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Wagholi News In Hindi: महाराष्ट्र के पुणे जिले के वाघोली इलाके में एक बेहद गंभीर और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही दो नाबालिग बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में 11 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना वाघोली के बैफ रोड क्षेत्र में घटी।

घटना के समय घर से तेज चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वाघोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।

सम्बंधित ख़बरें

खुली आंखों से सपने देखकर उन्हें पूरा करने की ज़िम्मेदारी लें, उपकुलपति प्रज्ञा गौड़ का प्रतिपादन

‘अंबेडकर का नाम क्यों नहीं लिया?’ नासिक में मंत्री गिरीश महाजन के भाषण के बीच महिलाकर्मी का हाई-वोल्टेज ड्रामा

नरनाला महोत्सव-2026: वन्यजीव जनजागृति, साहसिक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम

अहिल्यानगर में लाल प्याज की रिकॉर्ड आवक, मंडियों में पहुंची 1.88 लाख बोरी

धारदार हथियार से किया गया हमला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला की पहचान सोनी संतोष जयाभाई के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नांदेड़ जिले के कंधार की निवासी है और वर्तमान में वाघोली में रह रही थी। महिला ने अपने बेटे साईराज संतोष जयाभाई (11) पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी धनश्री संतोष जयाभाई (13) गंभीर रूप से घायल हो गई, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

आरोपी हिरासत में, इलाके में तनाव

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल देखा गया।

कारणों की जांच जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक स्तर पर पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है।

ये भी पढ़ें :- BMC Mayor Election: 11 दिन बाद भी सस्पेंस बरकरार, आज अहम राजनीतिक हलचल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस वारदात ने पूरे वाघोली इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Pune wagholi woman kills son injures daughter case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2026 | 02:19 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.