- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune University Exam Fees Hike Nsui Protest
पुणे विश्वविद्यालय में 20% परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी पर बवाल! NSUI ने आंदोलन दी आंदोलन के चेतावनी
Pune News: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क 20% बढ़ोतरी के खिलाफ NSUI का जोरदार आंदोलन, छात्रों ने बारिश में नारेबाजी कर निर्णय को अन्यायपूर्ण बताया।
- Written By: आकाश मसने

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune University Exam Fees Hike News: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय द्वारा दिवाली सत्र 2025 से परीक्षा शुल्क में 20 प्रतिशत वृद्धि का परिपत्रक जारी किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस (NSUI), महाराष्ट्र की ओर से विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के मुख्य द्वार पर बारिश के बावजूद जोरदार आंदोलन किया गया।
इस आंदोलन में पुणे जिले सहित राज्यभर से NSUI के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। छात्रों ने नारेबाजी कर विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया। NSUI ने स्पष्ट कहा कि कोविड काल के दौरान हुए आर्थिक नुकसान, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से छात्र पहले ही संकट में हैं। ऐसे समय में परीक्षा शुल्क में 20% की वृद्धि करना छात्रों पर अन्यायपूर्ण बोझ डालना है।
…तो उग्र आंदोलन की NSUI ने दी चेतावनी
आंदोलन के अंत में NSUI की ओर से परीक्षा विभाग प्रमुख को परिपत्रक रद्द करने का ज्ञापन सौंपा गया। विश्वविद्यालय प्रशासन को सात दिनों का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में निर्णय वापस नहीं लिया गया तो और भी व्यापक तथा उग्र आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी NSUI ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
यह भी पढ़ें:- दहिसर टोल प्लाजा को लेकर शिंदे और भाजपा आमने-सामने, डिप्टी सीएम तैयार, मंत्री नाईक ने किया इनकार
NSUI महाराष्ट्र के सचिव अक्षय कांबले ने आंदोलन के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्रों की यह आर्थिक लूट हमें कभी भी मंजूर नहीं होगी। यदि परिपत्रक तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो छात्रों और उनके भविष्य के लिए हम और भी कठोर आंदोलन करेंगे।
प्रबंधन लुटेरी पद्धति से काम कर रहा
महाराष्ट्र NSUI के सचिव अक्षय कांबले ने कहा कि राज्यभर में भारी बारिश, बढ़ती विकट परिस्थिति के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 20% शुल्कवृद्धि की है। यह लूट है और प्रबंधन परिषद लुटेरी पद्धति से काम कर रही है। यदि परिपत्रक तुरंत रद्द नहीं किया गया, तो अगले 7 दिनों में NSUI राज्यभर उग्र आंदोलन करेगी।
Pune university exam fees hike nsui protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM












