-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Shirur Elevated Corridor Project Gains Momentum
Pune-Shirur एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, नक्शा हुआ वायरल
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Shirur एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को गति मिली है। वेलस्पन कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई, वहीं नक्शा वायरल होने से जमीन बाजार और किसानों में हलचल मच गई है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Pune News In Hindi: लंबे समय से प्रतीक्षित पुणे-शिरूर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को लेकर आखिरकार प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम (MSIDC) के सूत्रों के मुताबिक इसके लिए वेलस्पन एंटर प्रा लि सबसे कम बोली लगाने वाली (11) कंपनी के रूप में सामने आई है, लेकिन कंपनी की बोली अनुमानित लागत से 40% अधिक रही है, जिसके चलते अब एमएसआई डीसी और कंपनी के बीच बातचीत शुरू हो गई है।
जिसके अनुसार यह परियोजना पुणे से छत्रपति संभाजी नगर तक आधुनिक एक्सप्रेस वे नेटवर्क के रूप में विकसित की जाएगी, जिसे 3 चरणों में पूरा किया जाएगा।
पहले चरण में पुणे-शिरूर एलिवेटेड कॉरिडोर, दूसरे चरण में शिरूर से संभाजी नगर तक ग्रीनफोल्ड और तीसरे चरण में पुणे से शिरूर तक ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेस वे का निर्माण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
पुणे बनेगा लॉजिस्टिक हब
अधिकारियों का कहना है कि बातचीत सफल रहने घर जल्द ही परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, सरकार का उद्देश्य है कि सभी तकनीकी और वित्तीय औपचारिकताओं के पूरा होते ही इस परियोजना को 2026 के अंत तक क्रियान्वित कर दिया जाए। यह कॉरिडोर राज्य के अवसंरचना विकास में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है और पुणे को एक नए लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पुणे-छत्रपति संभाजी नगर हाईवे का नक्शा वायरल
प्रस्तावित पुणे-छत्रपति संभाजी नगर एक्सप्रेस वे का एक कथित नक्शा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमीन मार्केट में अचानक हलचल मच गई है। इस नक्शे में हाईवे के संभावित मार्ग को दिखाया गया है, जिसके बाद निवेशकों, बिल्डरों और बिचौलियों में उस इलाके में जमीन खरीदने की होड़ मच गई है।
वहीं, किसानों और भूमि मालिकों में चिंता और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। यह नक्शा कथित रूप से महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MSIDC) से लीक हुआ बताया जा रहा है। लेकिन विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि हाईवे की योजना अभी प्रारंभिक चरण में है और कोई भी फाइनल मार्ग तय नहीं किया गया है।
औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगी
MSIDC अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल प्राथमिक ध्यान पहले चरण पुणे-शिरूर एलिवेटेड कॉरिडोर पर है, क्योंकि यह एक्सप्रेस वे के पूरे नेटवर्क का आधार बनेगा, इसके पूर्ण होने के बाद ही दूसरे और तीसरे चरण पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
यह परियोजना पुणे और मराठवाड़ा के बीच तेज और सुगम यात्रा सुनिक्षित करेगी। साथ ही औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगी। यह मार्ग पुणे शहर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करेगा और शिरूर सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा।
रास्ते के आसपास जमीन खरीदने सक्रिय हुए लोग
बावजूद इसके नक्शे के वायरल होने से कई लोग संभावित रास्ते के आसपास की जमीन खरीदने के लिए सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पुणे और संभाजी नगर के बीच प्रस्तावित यह हाईवे राज्य के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स में से एक होगा।
ये भी पढ़ें:- Pune में दो युवतियों और एक महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने जांच तेज की
माना जा रहा है कि इसके बनने से दोनों शहरों के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन, नक्शे के सार्वजनिक हो जाने से पहले ही ग्रामीण इलाकों में जमीनों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है।
कुछ किसानों का कहना है कि उन्हें यह नहीं बताया गया है कि उनकी जमीन परियोजना के तहत आएगी या नहीं। कई लोगों ने अफवाहों के डर से कम दामों पर अपनी जमीन बेच दी। अब जब मामला सुर्खियों में है, तो उन्हें अपने निर्णय पर पछतावा हो रहा है।
Pune shirur elevated corridor project gains momentum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMचेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
Jul 15, 2026 | 12:15 PMदतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 12:14 PMमैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Jul 15, 2026 | 12:14 PMThe Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














