- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Rural Paud Worker Was Beaten To Death Police Investigation
पुणे में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, हिंदु नेता के कब्जाए बंगले के पास मिला शव
Pune Crime News: पुणे ग्रामीण के दरावली गांव में मवेशीखाने में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक का शव एक बंगले के पास मिला।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Murder News: पुणे ग्रामीण जिले की मुलशी तालुका के दरावली गांव में एक बंगले के पास एक मवेशीखाने में काम करने वाले मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पहचान सतारा के वाई तालुका के गंगापुरी निवासी 32 वर्षीय सागर भाऊराव मेश्राम के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आधिकारियों बताया कि हत्या के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने बताया कि अपराध परमार बंगले के पास हुआ, जिस पर कथित तौर पर दक्षिणपंथी संगठन हिंदू राष्ट्र सेना के प्रमुख धनंजय देसाई ने अतिक्रमण कर लिया है।
सॉफ्टवेयर पेशेवर की हत्या में भी आया था नाम
हाल ही में परमार बंगले के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया था, जिसका नाम देसाई ने कथित तौर पर ‘हिंदूगढ़’ रखा था। देसाई के परिवार ने दावा किया था कि यह तोड़फोड़ अवैध रूप से की गई थी, जबकि इस संबंध में एक दीवानी मामला अदालत में लंबित है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar का प्राणि संग्रहालय भर रहा तिजोरी, मनपा को करोड़ों की आय; पर्यटन को मिला बढ़ावा
LPG Crisis: Mumbai में चाय, वड़ा पाव से लेकर डोसा तक महंगे, छोटे दुकानदार परेशान
Sambhajinagar: PM आवास योजना, घर मिला, पर शर्त ने बढ़ाई परेशानी, 1 लाख डिपॉजिट अनिवार्य; लाभार्थी नाराज
यवतमाल में क्रूरता की हदें पार! हाथ-पैर बांधकर युवक को पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, 4 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- …तो बच जाती डॉक्टर! 23 माह में 21 शिकायतें, 4 पन्नों के सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे
देसाई को इससे पहले 2014 में हडपसर में सॉफ्टवेयर पेशेवर मोहसिन शेख की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि 2023 में अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।
नेता भी पुलिस रडार पर
पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप सिंह गिल ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि मृतक के सिर पर रात में उस मवेशीखाने में पत्थर से हमला किया गया जहां वह काम करता था। उन्होंने आगे कहा, ‘शव को घसीटकर मवेशीखाने के गेट के पास फेंक दिया गया। आगे की जांच जारी है।’ जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देसाई का इस हत्या से कोई संबंध नहीं प्रतीत होता है, लेकिन इस संबंध में जांच जारी है।
Pune rural paud worker was beaten to death police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Salman Khan Photos: सलमान खान ने शेयर की फरी फ्रेंड संग खास तस्वीरें, प्यार दिखाते हुए लिखा- मेरा सुख
Apr 06, 2026 | 09:43 AMSambhajinagar का प्राणि संग्रहालय भर रहा तिजोरी, मनपा को करोड़ों की आय; पर्यटन को मिला बढ़ावा
Apr 06, 2026 | 09:41 AMट्रंप की एक चेतावनी और धड़ाम हुआ Share Market, ग्रीन आपेनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल
Apr 06, 2026 | 09:33 AMLPG Crisis: Mumbai में चाय, वड़ा पाव से लेकर डोसा तक महंगे, छोटे दुकानदार परेशान
Apr 06, 2026 | 09:29 AMSambhajinagar: PM आवास योजना, घर मिला, पर शर्त ने बढ़ाई परेशानी, 1 लाख डिपॉजिट अनिवार्य; लाभार्थी नाराज
Apr 06, 2026 | 09:29 AMपवन खेड़ा ने सीएम हिमंता की पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप तो भड़क उठी भाजपा, क्या है पूरा मामला?
Apr 06, 2026 | 09:21 AMयवतमाल में क्रूरता की हदें पार! हाथ-पैर बांधकर युवक को पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, 4 आरोपी गिरफ्तार
Apr 06, 2026 | 09:17 AMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM










