ट्रंप की एक चेतावनी और धड़ाम हुआ Share Market, ग्रीन आपेनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल

Share Market Update: ग्लोबल तनाव और ट्रंप की ईरान को चेतावनी से शेयर बाजार पस्त। सेंसेक्स गिरकर खुला, कच्चा तेल $110 के पार पहुंचा। जानें बाजार, सोना-चांदी और कच्चे तेल का ताजा हाल।
Share Market Highlights 13th March
शेयर मार्केट (सोर्स-AI)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Today:  घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 377 अंकों की गिरावट के साथ 72942 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 आज 66 अंक नीचे 22642 के लेवल पर आ गया।

इससे पहले भारतीय शेयर बाजार(Share Market) में गिरावट के संकेत दिख रहे थे, जिसमें गिफ्ट निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली थी। इसके साथ ही, ग्लोबल मार्केट्स से भी कमजोर संकेतों ने आज सेंसेक्स और निफ्टी को प्रभावित किया।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने पहले से ही बाजार का माहौल कमजोर कर दिया था। बता दें कि सोमवार को गिफ्ट निफ्टी 75 अंक से अधिक गिरावट के साथ खुला था।

ग्लोबल मार्केट्स की स्थिति

एशियाई बाजारों में आज जापानी निक्केई इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है। हालांकि, चीन का शंघाई स्टॉक एक्सचेंज किंगमिंग फेस्टिवल के कारण बंद है, ताइवान का TWSE चिल्ड्रन/टॉम्ब-स्वीपिंग डे के लिए बंद रहेगा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग ईस्टर की छुट्टी के कारण बंद है।

Share Market पर अमेरिका और ईरान युद्ध का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को चेतावनी दी कि यदि ईरान ने मंगलवार तक होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला, तो वह ईरान के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे कि बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले करेगा। अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल है।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण एशियाई बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोने की कीमत लगभग 0.50% घटकर 4,655 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी की कीमत एक प्रतिशत गिरकर 72 डॉलर प्रति औंस रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com