Dada Bhuse ने किया बड़ा ऐलान, पुणे रिंग रोड के 9 पैकेजों पर तेजी से काम जारी
Dada Bhuse On Pune Ring Road: पुणे रिंग रोड का पश्चिमी हिस्सा 2026 और पूर्वी हिस्सा 2028 तक पूरा होगा। साथ ही हडपसर-लोणी कालभोर मेट्रो रूट की व्यवहार्यता की जांच जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मंत्री दादा भुसे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Ring Road Project: पुणे शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए शुरू किए गए महत्वाकांक्षी रिंग रोड परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मंत्री दादा भुसे ने विधानसभा में बताया कि रिंग रोड के पूर्वी हिस्से का काम 2028 तक और पश्चिमी हिस्से का काम 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हडपसर-लोणी कालभोर मेट्रो रूट के काम की व्यवहार्यता की भी वर्तमान में जांच की जा रही है, जिससे भविष्य में पुणे की परिवहन व्यवस्था को और गति मिल सकेगी।
विधायक राहुल कुल द्वारा उठाए गए प्रश्न और अन्य विधायकों की भागीदारी वाली ध्यानाकर्षण चर्चा का जवाब देते हुए, भुसे ने बताया कि प्रशासन ने पुणे रिंग रोड सहित जिले की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
मंत्री भुसे ने बताया कि रिंग रोड के पूर्वी हिस्से के 12 में से नौ पैकेज का काम तेजी से शुरू है। जबकि शेष तीन पैकेज प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन तीनों पैकेज की टेंडर प्रक्रिया अगले साल मई महीने से पहले पूरी कर ली जाएगी और इन पर वास्तविक काम अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Pune में कोरोना काल का ऑक्सीजन प्लांट बेकार, मनपा की लापरवाही उजागर
DPR तैयार, मिलेगी रफ्तार
लगभग 12 किलोमीटर लंबी एक नई मेट्री लाइन को महामेट्रो द्वारा मंजूरी दी गई है और इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है। भुसे ने बताया कि फ्लाई ओवर और सड़क क्रॉसिंग जैसी तकनीकी बाधाओं के लिए अधिकारियों को एक स्वतंत्र बैठक आयोजित करने का आदेश दिया गया है, जिसके बाद वयवहार्यता की जांच कर अगला निर्णय लिया जाएगा।
