-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pmc Medical Oxygen Plant Neglect Singhgad Road Hospital
Pune में कोरोना काल का ऑक्सीजन प्लांट बेकार, मनपा की लापरवाही उजागर
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Oxygen Plant: कोरोना महामारी में स्थापित पुणे मनपा का मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट आज मुरलीधर लायगुडे अस्पताल में उपेक्षा के कारण बंद पड़ा है। वहगांव के निवासी अवधूत देशमुख ने प्लांट को लेकर सवाल उठाए।

पुणे वॉटर क्राइसिस टैंकर सप्लाई (सौ. फाइल फोटो )
Oxygen Plant In Pune: एक तरफ पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) आगामी चुनाव से पहले करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने में व्यस्त है, तो दूसरी तरफ कोरोना महामारी के दौरान लाखों की लागत से स्थापित एक महत्वपूर्ण मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट आज मनपा की घोर अनदेखी के कारण धूल फांक रहा है।
करोड़ों के प्रोजेक्ट्स रातोंरात पास करने वाली मनपा ने सिंहगढ़ रोड स्थित मुरलीधर लायगुडे अस्पताल में स्थापित इस प्लांट को उसके हाल पर छोड़ दिया है। यह उपेक्षा ऐसे समय में हो रही है, जब मनपा डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए कमला नेहरू अस्पताल में उनका वेतन ढाई लाख रुपये तक बढ़ा रही है।
सवाल यह उठता है कि मनपा नए प्रोजेक्ट्स को लेकर जितनी सक्रिय दिखती है, उतना उन प्रोजेक्ट्स के प्रति गंभीर क्यों नहीं है, जिन पर पहले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं? कई प्रोजेक्ट हैं, जो अपनी उपयोगिता खो रहे हैं। शहर के सिंहगढ़ रोड स्थित मुरलीधर लायगुडे अस्पताल में कोरोना काल के दौरान स्थापित ‘मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट’ वर्तमान में पूरी तरह से निर्षक्रय अवस्था में है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
अस्पताल में कर्मचारियों की भारी किल्लत
लाखों रुपये खर्च करके स्थापित की गई यह सुविधा आज मनपा प्रशासन की घोर उपेक्षा का प्रमाण बन गई है। प्लांट परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, उपकरणों में जंग लग चुका है, और टूटी हुई बाड़ प्रशासन की अनदेखी को दर्शा रही है।
यह हाल कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से अपनों को गंवाने वाले नागरिकों का उपहास कर रहा है। इस प्लांट के उपयोग, ऑडिट रिपोर्ट और चालू-बंद होने का रिकॉर्ड भी सार्वजनिक नहीं किया गया है, जो पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सिंहगढ़ रोड परिसर में राजाराम पुल से खड़कवासला के बीच यह मनपा का एकमात्र बड़ा अस्पताल है, जिस पर हजारों नागरिक इलाज के लिए निर्भर हैं। अस्पताल में जून 2016 से ओपीडी शुरू थी और 2022 से प्रसूति गृह (इंडोर) सेवाएं भी चालू हुई। हालांकि, यहां आज भी कर्मचारियों की भारी कमी है। क्षेत्र की जनसंख्या के अनुसार ओपीडी के लिए 6 नसों की आवश्यकता है, लेकिन अस्पताल में केवल 5 नसें ही उपलब्ध हैं।
ऑक्सीजन प्लाट भी वर्तमान में इसलिए कार्यरत नहीं है क्योंकि अंतरंग-बाहा रोगी विभाग (इंडोर-आउटडोर) पूरी तरह से सक्रिय नहीं है। लेकिन आवश्यक तकनीशियन, ऑपरेटर और मेडिकल टीम उपलब्ध होने पर प्लांट शुरू करने के लिए हम तैयार है।
– हॉ। नीना बोराडे, स्वास्थ्य प्रमुख, पुणे मनपा
लोगों को निजीकरण का डर
इलाके में इस बात की भी चर्चा है कि अस्पताल की दूसरी मंजिल एक निजी संस्था को दिए जाने के कारण कहीं यह निजीकरण का रास्ता ती नहीं खोल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट का निष्क्रय होना और शुल्क आधारित सेवाओं के बढ़ने की आशंका से नागरिकों में बेचैनी है। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में पड़ी हुई खाटे, गद्दे, लोहे के उपकरणों का मलबा और साफ-सफाई की कमी डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को न्योता दे रही है। वहगांव के निवासी अवधूत देशमुख ने प्लांट के संबंध में प्रवेश द्वार पर उचित सूचना पट्ट न लगाए जाने पर भी सवाल उठाया है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में बड़ा हादसा टला, BPCL की ATF पाइपलाइन में छेद कर फ्यूल चोरी की साजिश नाकाम
मनपा प्रशासन का जवाब
इस संबंध में पुणे मनपा की स्वास्थ्य प्रमुख डॉ। नीना बोराडे ने सफाई देते हुए कहा, ‘अन्य उपचार शुरू करने के लिए पर्याप्त डॉक्टर और आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को असुविधा हो रही है। मैंने सामान्य प्रशासन को अतिरिक्त मानव संसाधन (मनुष्यबळ) भर्ती के लिए औपचारिक पत्र भेजा है। आवश्यक कर्मचारी मिलते ही कई बंद सुविधाओं को तुरंत शुरू किया जा सकेगा।”
Pune pmc medical oxygen plant neglect singhgad road hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














